Advertisement Carousel

बड़ी कार्यवाही – 7 आरोपियों से 7,37,500 रुपये के नकली नोट जप्त

महासमुंद / महासमुंद की क्राइम ब्रांच ने एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन अंतरराज्यीय जाली नोट गिरोह को दबोचा है।

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम द्वारा थाना बसना के पिरदा गांव तथा आस पास के गांवों में लगातार नकली नोट खपाने की सूचना मिल रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर एक बिना नम्बर का स्लेटी रंग का मारुति वेन संदिग्ध हालत में घूम रही कार का पीछा किया गया। पुलिस को शक था कि कार चालक नकली नोट का कारोबार कर रहे हैं। उसी बीच घेराबंदी कर कार समेत सात आरोपी गिरफ्तार किया गया जिसमें …
1 – गौतम कुमार निवासी कोडापार रायपुर
2 – कृष्ण कुमार वासी मुसवाडीह बलौदाबाजार
3 – चमरू पटेल निवासी करनापाली
4 – मनमोहन दास निवासी अमसेना आरंग
5 – रूपानंद उर्फ रूपेश निवासी बसना
6 – सुरेंद्र चौहान बिलखन बसना
और कमल बरिहा निवासी बिलखन बसना जिला महासमुंद शामिल है। इनके कब्जे से एक मारुति वेन, मोबाईल 6 नग, नकली नोट छापने की मशीन प्रिंटर और सामान कटर, पेन एवं 2000,500,100 रुपये के कुल 7,35,500 रुपये के नकली नोट बरामद कर थाना बसना को सुपुर्द किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है, एसपी संतोष सिंह ने बताया कि जुर्म करने वाले लोगों को नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!