कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना दोहराई गई है।
आपको बता दे कि मनेन्द्रगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगातार लापरवाही बरते जानें का मामला थमने का नाम ही नही ले रहा है। छत्तीसगढ सरकार लाख दावे करे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बया करती है।
आज एक ऐसा ही मामला स्वास्थ्य केन्द्र में उस वक्त देखनें को मिला जब एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई और डाक्टरों की अनदेखी कि वजह से परिजनों को अस्पताल से शव को लगभग बीस किलोमीटर निजी वाहन ऑटो से लेकर जाना पडा।

गौरतलब है कि कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों और स्टाफ की लापरवाही की वजह से इलाज करा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई और मौत के बाद जब परिजनों द्वारा डाक्टर और स्टाफ नर्स से शव वाहन की मांग की गई तब उन्हें शव वाहन देनें साफ मना कर दिया।
बता दें कि मनेन्द्रगढ से लगभग बीस किलोमीटर दुर बिजुरी मध्यप्रदेश राज्य का रहनें वाले एक व्यक्ति की इलाज मनेन्द्रगढ स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अब रोते बिलखते परीजनों को अपने घर शव को ले जानें की बेवसी ने जब डाक्टरों से शव वाहन की मांग की गई तब इन्हे यह कह कर शव वाहन देनें से मना कर दिया की शव वाहन छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश नही जायेगी। फिर ऐसे में थक हार कर परीजनो नें आटो रिक्सा मंगवाया और शव को जैसे तैसे ऑटो में रख कर ले गये।
इन सब के वावजूद जब शर्मसार हुई इस घटना के बारे में स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल से मामले के सम्बंध में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी नही है अगर ऐसा हुआ है तो दुर्भाग्य जनक है।
