Advertisement Carousel

स्मार्ट कार्डधारी मरीज गहना गुरिया बेच कर ईलाज कराने मजबूर, भाजपा सरकार की कमीशनखोरी में फंसे स्मार्ट कार्डधारी मरीज – कांग्रेस

रायपुर / स्मार्ट कार्ड से ईलाज करने के लिए अधिकृत अस्पतालों ने स्मार्ट कार्ड से इलाज करना बंद कर दिया, जिसके कारण गरीब मरीजों के ईलाज में हो रही परेशानी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने गंभीर बीमार अस्वस्थ गरीब मरीजों का ईलाज स्मार्ट कार्ड से नहीं होने के लिये भाजपा सरकार एवं बीमा कम्पनी को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि रमन सरकार के लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव, डॉक्टरों की कमी के कारण गरीब मरीज प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के भरोसे, आशा और विश्वास से ईलाज कराने दूर-दराज से सुदूर बीहड़ अंचल से राजधानी एवं राजधानी के आसपास के बड़े शहरों के अस्पतालों में आते हैं लेकिन स्मार्ट कार्ड के तहत ईलाज करने अधिकृत अस्पतालों के द्वारा उनका ईलाज करने से इंकार कर दिया जाता है। ऐसे में जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे मरीज के जान बचाने परिजन परेशान, लाचार होकर अपने जमीन जायजाद गहना-गुरिया, गाय, भैंस, बकरी, थाली-बर्तन बेचकर साहूकारों से मोटी ब्याज पर रकम लेकर खेत-मकान, गिरवी रखकर ईलाज कराने मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मरीजो का ईलाज नही करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता बल्कि इन परिस्थितियों के लिए भाजपा सरकार एवं बीमा कंपनी ही जिम्मेदार हैं। जिन्होंने अस्पताल प्रबंधनों को स्मार्ट कार्ड से पहले किये गये मरीजों का ईलाज की 100 करोड़ राशि का भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। स्मार्ट कार्ड के प्रीमियम के एवज में बीमा कंपनियों से मोटी रकम की वसूलती है, जिसके कारण बीमा कंपनियों के मनमानी पर चुपी साधे बैठी है। 

error: Content is protected !!