रायपुर / अविभाजित म.प्र. में छत्तीसगढ़ की मारो विधानसभा से 2 बार विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री किशनलाल कुर्रे जो कि एक एक्सीडेंट के बाद पिछले 4 सप्ताह से राजधानी के श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे है जिनसे मिलने आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के प्रवक्ता नितिन भंसाली अस्पताल पहुँचे जहां पर उन्होंने पूर्व मंत्री एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।
श्री भंसाली ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री किशनलाल कुर्रे और उनके परिजनों ने के कथन अनुसार उन्होंने प्रदेश के खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके इलाज के खर्च के लिए कई बार गुहार लगाई। लेकिन इस ओर अब तक कोई ध्यान नही दिया गया है। जिस वजह से उन्हें बहुत कष्ट है। नितिन भंसाली ने शासन की मदद के बिना भी श्री नारायणा हॉस्पिटल मेनेजमेंट द्वारा पूर्व राज्यमंत्री का समुचित इलाज किये जाने हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से यह मांग की है कि वे तत्काल श्री किशनलाल कुर्रे के स्वास्थ्य की जानकारी लेते उन्हें मानवता के आधार पर तत्काल इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था करे। साथ ही नितिन भंसाली ने राज्य शासन के इस रवैये की कढ़े शब्दो में निंदा भी की है।
