** 10 जुलाई को सूखा राहत राशि, फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन
** राजीव भवन नाम होगा प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय का
** प्रदेश में बढ़ेंगी 2 जिला एवं 109 ब्लाक कांग्रेस कमेटियां
रायपुर / प्रदेश कार्यकारिणी और जिला, शहर, नगर एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में किसानों की फसल क्षतिपूर्ति, फसल बीमा व बोनस की मांग को लेकर तहसील कार्यालय घेराव कार्यक्रम, नवीन जिला, शहर, नगर एवं ब्लाक कमेटी गठन की प्रक्रिया, विधानसभावार समन्वयक नियुक्त करने, बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजन करने, विधानसभा टिकट वितरण की प्रक्रिया, संकल्प यात्रा एवं प्रस्तावित जंगल सत्याग्रह की तैयारी, महिला-सुरक्षा एवं बढ़ती महंगाई तथा एनएसयुआई के हम बदलेंगे राजनीति एवं युवा कांग्रेस के रोजगार मेरा अधिकार के साथ सियान के सीख-वरिष्ठ कांग्रेसजनों से रायशुमारी कर वॉल रायटिंग कराये जाने, सोशल मीडिया के संबंध में चर्चा की गयी और कार्ययोजना निर्धारित की गयी।
यह भी तय किया गया कि विधानसभा प्रत्याशी चयन की परिक्रिया में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा बनाये गये फार्मेट में आवेदन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ब्लाक कमेटियों के द्वारा ही स्वीकार की जायेगी। विधानसभा में आने वाले सभी ब्लाकों के ब्लाक अध्यक्ष, जोन, सेक्टर, बूथ के प्रभारियों, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लाक अध्यक्ष, नगरीय निकाय के प्रमुख, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जनपद, जिला पंचायत, दावेदारों की बैठक बुलाकर सबके सामने प्राप्त आवेदनों के नामों को पढ़ा जायेगा। उसके पश्चात दावेदारों को बैठक से बाहर कर सभी आवेदकों के संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा, जो पूरी तरीके से गोपनीय होगी। जिन विधानसभा क्षेत्रों में एक ही नाम प्राप्त होगा, उन नामों को जिला, प्रदेश चुनाव समिति द्वारा अनुशंसित किया जायेगा।
ब्लाक कमेटियों के द्वारा सूखा राहत राशि, फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि का आवदेन फार्म 7 जुलाई तक भरवाया जायेगा एवं 10 जुलाई को तहसीलों एवं उप-तहसीलों में सूखा राहत राशि, फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा।
जिला एवं ब्लाक स्तर पर 10 जुलाई तक सभी बूथ कमेटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नवीन जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की गठन प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। बूथ स्तर पर कोष संग्रहण कार्यक्रम चलाया जायेगा। नये कांग्रेस भवन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से राजीव भवन करने के प्रस्ताव को प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षद्वय डॉ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल उईके, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्षगण बोधराम कंवर, पी.आर. खुंटे, बी.डी. कुरेशी, घनाराम साहू, बालकृष्ण पाठक, शांति सलाम, गुरूमुख सिंह होरा, महामंत्रीगण गिरीश देवांगन, शैलेश नितिन त्रिवेदी, डॉ. प्रेमसाय सिंह, गुरू रूद्रकुमार, पदमा मनहर, राजेश तिवारी, अटल श्रीवास्तव, दीपक दुबे, शंकर लाल ताम्रकार, भोलाराम साहू, मलकित सिंह गैंदू, कार्यसमिति सदस्य गंगा ठाकुर पोटाई, प्रतिमा चंद्राकर, रमेश वर्ल्यानी, इंदरचंद धाड़ीवाल, भूपत साहू, राजकुमारी चौहान, गोपाल थवाईत, कृष्ण कुमार यादव, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, सेवादल प्रमुख चैनसिंह सामले, जिला अध्यक्षगण विकास उपाध्याय, नारायण कुर्रे, करण सिंहदेव, अभिषेक शुक्ला, दिनेश शर्मा, विमलचंद सुराना, पवन अग्रवाल, नवाज खान, विजय केशरवानी, लेखराम साहू, बी.आर. साहू, आत्मासिंह क्षत्रीय, राजकिशोर प्रसाद, आशीष छाबड़ा, राजीव शर्मा, विक्रम मंडावी, दिनेश शर्मा, आर.एन. वर्मा, आलोक चंद्राकर, नरेन्द्र बोलर, विनोद शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, विधायक श्यामलाल कंवर, भुनेश्वर नागराज, मोतीलाल देवांगन, एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं ब्लाक अध्यक्षगण उपस्थित थे।
