Advertisement Carousel

युवा कांग्रेस जिला बलरामपुर की समीक्षा बैठक बलरामपुर कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न

बलरामपुर से वसीम बारी / युवा कांग्रेस जिला बलरामपुर की बैठक जिला बलरामपुर के कांग्रेस कार्यालय में जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप के मुख्य आतिथ्य में तथा युकां जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर की अध्यक्षता में रखा गया।

बैठक में युकां द्वारा पिछले माह किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संकल्प शिविर राजपुर में करने का निर्णय लिया गया एव तीनों विधानसभा में भारत बचाओ छत्तीसगढ़ बचाओ जन आन्दोल करने का निर्देशन अनुपम फिलिप ने दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप जी ने रामानुजगंज विधानसभा के लिए इन्द्रजीत दीक्षित को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपूजित सिंहदेव, पूर्व युकां अध्यक्ष प्रदीप राजवाड़े, अजय गुप्ता, nsui के जिला अध्यक्ष प्रतीक सिंह, युकां जिला उपाध्यक्ष गण अमित यादव, जगत लाल आयाम संजीत चौबे, महासचिव गण पूर्णिमा सेमरिया,असीम मण्डल, सामरी विधानसभा अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष रामदेव जगते, रामानुजगंज विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष इन्द्रजीत दीक्षित, सामरी विधानसभा से महासचिव सैफ अली, ललित सुमन, सरजू लकड़ा, संतोष दास,नगर अध्यक्ष ओसामा खान, प्रतापपुर विधानसभा से उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा,महासचिव राहुल पटेल, मयंक जयसवाल, प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सोनी, रामानुजगंज विधानसभा से महासचिव नीरज गुप्ता, गुलाब ताज, जन्नत अंसारी, तौहीद रजा उपस्तिथ हुए।

error: Content is protected !!