बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की रहे रिपोर्ट… बलरामपुर जिले के ग्राम बड़कीमहरी में जमीन विवाद को लेकर एक और मौत हो गई है। मामला 23 जून का जहाँ एक ग्रामीण को चार लोगों ने सिर सहित शरीर में डंडे से मार – मार कर गंभीर कर दिया था। जिसका ईलाज जिला अस्पताल अम्बिकापुर में चल रहा था। ईलाज के दौरान ग्रामीण की 25 जून को मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में 4 आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा दिया है।
ग्राम बड़कीमहरी निवासी 36 वर्षिय देव साय पिता दिका चेरवा 23 जून को अपने खेत मे ट्रैक्टर से खेत का जुताई करवा रहा था। इसी दौरान 51 वर्षिय जसपति पति मनोहर मौके पे पहुच कर खेत जुतवाने से मनाकर देव साय के साथ गाली- गलौज कर विवाद करने लगी। उसके बाद मौके पे 55 वर्षिय मनोहर चेरवा उर्फ मनो पिता मेघन राम चेरवा साथ मे 25 वर्षिय पुत्र गुरुदेव प्रसाद, पुत्री 23 वर्षिय चांदनी चेरवा मौके पहुचे उसके बाद चारो मिल कर देव साय चेरवा व मृतक 55 वर्षिय ननेन्दर राम पिता ननकू राम चेरवा को हाथ, मुक्का, डंडा से सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सा में मारपीट कर गंभीर कर दिया था। दोनो को 23 जून को जिला अस्पताल रेफ़र किया गया था। ननेन्दर चेरवा कोमा में चला गया था। ईलाज के दौरान ननेन्दर चेरवा की 25 जून को मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.पंकज शुक्ला, एसडीओपी नितेश गौतम में मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश अम्बिकापुर से कंदरी में की जा रही थी। 11 जुलाई को आरोपियों को गिरफ़्तार कर धारा 302,279,506,323,34 भादवी के तरह कार्यवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्यवाई के दौरान पुलिस निरीक्षक सीता राम ध्रव, श्रवण कुमार चौबे, संपत राम पोटाई, राजेश कुमार, शौक़ी लाल राम, नारद राजपूत, विनोद यादव, प्रेम प्रकाश सिंह, रुबेन लकड़ा, दिगम्बर यादव, महेंद्र गुप्ता, रंजन सिंह, आलोक कुमार सिंह, बेलसाजर कुजूर, कृष्णा हालदार, रमकल मरावी, पदमा यादव, उदय भानु दुबे आदि सक्रिय थे।
