** प्रदेश में 33 हजार आदिवासी स्कूल का बंद होना चिंता का विषय है : अमरजीत भगत
** राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न
वसीम बारी, बलरामपुर / प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय अग्रसेन भवन में की गई जिसमें आदिवासी कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष सहित जिले भर के कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम को प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष अमरजीत भगत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आदिवासी व पिछड़ावर्ग बाहुल्य क्षेत्रों में कांग्रेस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम कर रही है साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी प्रकोष्ठ के रिक्त पदों को भरने का काम भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल व नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने आदिवासी भाइयों को ठगने का काम किया है। आज भी कई जातियां ऐसी है जिनका जाती प्रमाणपत्र नही बन पा रहा है। नागेसिया जाती के लोगों आज भी जाति प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे है। अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन 15 सालों में प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। देश की सरकार पहले नोटबंदी किया फिर जीएसटी लगाया और अब पेट्रोल-डीजल सहित अनेक चीजों पर दाम बढ़ाकर हम जनता को परेशान कर रही है। आज प्रदेश का बुरा हाल है की प्रदेश में सड़क की ऐसी दुर्दशा है की सड़कें जगह जगह खराब हो गई है जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 33 हजार आदिवासी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।
कार्यक्रम में उदबोधन भाषण सामरी विधायक प्रीतम राम ने किया एवं मंच संचालन ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने किया।

इस दौरान अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत भगत,कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी रामदयाल उइके,पूर्व विधायक डॉ प्रेमसाय सिंह,विधायक सामरी डॉ प्रीतम राम,रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह,भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गोपाल प्रसाद गुप्ता, के पी सिंहदेव,महेश्वर पैकरा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमेटी राजेन्द्र तिवारी,जिला महामंत्री संतोष सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी हरीश मिश्रा,सत्यनारायण अग्रवाल,रिपुजीत सिंह,विजय सिंह,लालसाय मिंज,श्रीमती लक्ष्मी सोनी,राजकुमार सोनी,पूरन जायसवाल,सुरेश सोनी,फ्रांसिस्का तिर्की, लक्ष्मी सोनी, नीलम पटवा, मुजस्सम नजर,नीरज तिवारी,मनोज अग्रवाल, स्वतंत्र मिश्रा,संतोष दास, राहुल गुप्ता,दिनेश भगत,सरजू लकड़ा,अरुण गुप्ता, श्रवण गुप्ता,अएजुब मिंज, फरीद खान,हीरालाल यादव,भोला खान,मालती पैकरा,अशोक गुप्ता सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
