Advertisement Carousel

प्रतिक्रिया – सोनहत क्षेत्र के विकास में कोरिया कुमार की भूमिका नहीं भूलेंगे – देवेंद्र तिवारी

कोरिया कुमार डॉ रामचंद्र सिंह देव का निधन कोरिया सहित सम्पूर्ण समाज के लिए बहुत बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कृषि एवं सिंचाई के लिए पूरे देश को बड़ी सौगातें दी हैं। साथ ही राजनीति में सुचिता एवं शिष्टाचार की सीख अपने सादगी पूर्ण जीवन के माध्यम से दिया है। कोरिया जिले के साथ साथ विकासखंड सोनहत से उनका विशेष लगाव था। उन्होंने यहाँ पर सुदूर वनांचल में शिक्षा, स्वास्थ्य जलाशय व नहर निर्माण एवं सड़कों के विकास पर अभूतपूर्व कार्य किया। दलगत राजनीति से दूर रह कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जागरूक लोगों के साथ मिलकर सोनहत के हितों की सदैव चिंता की। कुछ ही दिनों पूर्व उन्होंने मुझसे बात करते हुए जंगलों की हो रही अवैध कटाई पर चिंता व्यक्त किया था साथ बांधों के रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा था। सोनहत वासियों के लिए बेहद दुःख की घड़ी है। हम सभी कुमार साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

error: Content is protected !!