गोरखपुर / उत्तर प्रदेश के जिले के कप्तानगंज पुलिस स्टेशन के गौनरिया गांव में करीब आधा दर्जन कुत्तों ने 50 साल की महिला को काटा जिससे उस महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बता दे कि पुलिस ने महिला की पहचान गौनरियां गांव की सुरस्ती देवी के रूप में की है। सुरस्ती देवी पर आवारा कुत्तों ने तब हमला किया जब वह खेत में काम कर रही थी।
कप्तानगंज पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष श्यामलाल यादव ने बताया कि सुरस्ती देवी पर कल शाम आठ से दस कुत्तों ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। बाद में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।
