Advertisement Carousel

एक साथ 4 बच्चों ने खोली थी आँखे अब बन्द, तबीयत बिगडऩे पर चारों बच्चों की की मौत

कोरिया / 30 सितंबर को बैकुंठपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। इसमें 2 बेटे व 2 बेटियां रही जिसकी 3 सितंबर को घर में तबीयत बिगडऩे पर चारों बच्चों की मौत हो गई। इससे माता-पिता सहित पूरा परिवार सदमे में हैं।

नगर निगम चिरमिरी के डोमनहिल स्थित वार्ड क्रमांक-35 सुभाष कॉलोनी निवासी सियामति तिवारी पति आशीष तिवारी 30 वर्ष ने बैकुंठपुर के राकेश शर्मा अस्पताल में 30 सितंबर को एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से 2 बेटे व 2 बेटियां थी। बच्चों का वजन 1.2 किलोग्राम से लेकर 1.5 किलोग्राम तक था। इन्हें डॉक्टरों द्वारा विशेष निगरानी में रखा गया था। बच्चों के जन्म लेने के अगले दिन परिवार वालों ने एक बच्चे को किसी को गोद दे दिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को डिस्चार्ज कर दिया था। इसी बीच सोमवार को घर में बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ी और परिजन कुछ कर पाते कि इससे पहले तीनों की मौत हो गई। वहीं जिस एक बच्चे को गोद दिया था उसकी भी मौत हो गई। चारों बच्चों की मौत से माता-पिता सहित पूरा परिवार अब सदमे में है।

error: Content is protected !!