भारतीय मजदूर संघ की चिरमिरी बैठक आयोजित

चिरिमिरी / देश के सबसे बड़े श्रम संघों में से एक भारतीय मजदूर संघ से संबद्ता रखने वाले अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ की बैठक चिरमिरी में आयोजित की गई।

बैठक में जिला संयोजक अभिनव द्विवेदी के द्वारा कार्यकर्ताओं को सदस्यता बढ़ाने पर जोर किया गया।बैठक परियोजना के अधिकांश कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया।

बैठक के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एंव कोरिया जिला अध्यक्ष सुशीला दास, मनेन्द्रगढ़ परियोजना की कार्यकारिणी सदस्य एंव कठौतिया सेक्टर की महामंत्री संतोषी राजवाड़े, अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, चिरमिरी एंव खड़गंवा परियोजना के परियोजना अध्यक्ष सुमन सिंह, महामंत्री निशा बंधन सहित प्रमिला देवांगन, कलावती, सरस्वती सांवरा, सुमन देशमुख, तारादेवी, कामिनी चक्रधारी, आभा सिंह, अनिता आदि अनेकों कार्यकर्ताएं सहायिकाएं उपस्थित रही।

error: Content is protected !!