कोरिया / असंगठित श्रमिकों के लिए श्रम विभाग द्वारा विभिन्न हितकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक व उनके परिजनों को दिया जा रहा है। डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सकरार द्वारा श्रमिकों के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विभिन्न स्थानों पर कार्य करने वाले शहरी एवं ग्रामीण महिला पुरूष श्रमिकों को साइकल, सिलाई मशीन से लेकर उनके उपयोग के आने वाली सामाग्रियों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चम्पादेवी पावले ने कहा कि, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के कुशल नेतृत्व से हो रहे समाज में व्यापक बदलाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने कहा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन कराने की अपील की। संसदीय सचिव एवं भरतपुर-सोनहत विधायक चंपादेवी पावले ने इस दौरान ग्रामीण हितग्राहियों से उनके कार्याें के बारे में बातचीत की तथा स्थानीय मांगों व समस्याओं को जानकर उन्हें शीघ्र दूर करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंजू देवी गरूण, उपाध्यक्ष श्रीमती रूकमणि राजवाड़े, जिला जेल विजिटर चंचल राजवाड़े, महामंत्री ईश्वर राजवाड़े, युवा मोर्चा अध्यक्ष रूद्र साहू, जनपद सदस्य नवरत्न पाण्डेय, समयलाल, देवराज, हीलाल, हरिशचन्द्र राजवाड़े, भोला यादव, पी.पी. सिंह, श्रीमती शांति गुप्ता, श्री रज्जु गुप्ता, श्रीमती शालिनी गुप्ता साथ ही जनपद पंचायत के सीईओ संजय राय, तहसीलदार ऋचा सिंह, श्रम निरीक्षण अनिल पैकरा सहित हितग्राही व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
