जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, यवत सहित 550 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाया ये बड़ा आरोप, देखें वीडियों…

कोरिया / खबर है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) कोर कमेटी की लगातार उपेक्षा और जिले में मनमानी पदाधिकारियों की नियुक्ति से नाराज होकर कोरिया जिलाध्यक्ष, दो जिला उपाध्यक्ष सहित करीब 550 कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

बता दे कि जिला मुख्यालय बैकुंठपुर विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से राय मशवरा के बाद यह बड़ा निर्णय लिया गया है। कोरिया जिलाध्यक्ष यवत सिंह ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी को अपना इस्तीफा वाट्सएप के द्वारा भेज दिया है। एक साथ लगभग 550 लोगों के इस्तीफे से जोगी कांग्रेस में खलबली भी मच गई है।

बता दे कि इस्तीफे के पूर्व आज मंगलवार की देर शाम कोरिया जिलाध्यक्ष यवत सिंह ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की आपात बैठक बुलाकर सर्वप्रथम विचार विमर्श व चर्चा किया। काफी देर चले इस चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बीच में पार्टी की अनदेखी, मनमानी सहित अन्य खामियां गिनाई और राय मांगी। इससे पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्ताओं ने एक राय में इस्तीफा देने पर मुहर लगा दी।

पिछले कुछ समय से लगातार जिले में नियुक्ति सहित अन्य बड़े निर्णय लेने में पार्टी के कुछ पदाधिकारी अपनी मनमानी कर हमारी उपेक्षा कर रहे थे। इससे हमने पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी से भी चर्चा की थी लेकिन कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार उपेक्षा से दुखी होकर मजबूरन पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया गया है।

देखें वीडियों….

यवत कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस कोरिया

आज इस्तीफे में बड़े नाम ये है –

यवत कुमार सिंह जिलाध्यक्ष कोरिया
भगवान सिंह जिला उपाध्यक्ष
मनप्रीत सिंह जिला उपाध्यक्ष
किशोर अग्रवाल जिला महामंत्री
बिजेंद्र यादव जिला महामंत्री
प्रकाश पाण्डेय जिला संगठन सचिव
शोमनाथ दत्ता जिला संगठन सचिव
भूपेश गुप्ता जिला संगठन सचिव
विकास नामदेव विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
धीरज शिवहरे जिला प्रवक्ता
राकेश कक्कड़ जिला प्रवक्ता
राजकुमार जैन जिला कोषाध्यक्ष
सत्यव्रत पाण्डेय अध्यक्ष विप्र समाज
विजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष

संजीव अग्रवाल – प्रवक्ता जोगी कांग्रेस –
आपने आदमी गिने क्या ? दुख भी है, लेकिन सिर्फ टिकट के लिए ऐसा करना सही नही है।

error: Content is protected !!