कोरिया / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुड़ेली बैकुण्ठपुर में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला में प्रेरणा क्लास अथिति व्यख्यान कार्यशाला आयोजित की गई।
जिसमे अथिति व्याख्यान के लिए मुख्य अतिथि यातायात सैनिक महेश मिश्रा को आमंत्रित किया गया। आयोजित कार्यशाला में मुख्य विषय लैंगिग उत्पीड़न और ह्यूमन ट्रैफिकिंग एव व्यक्तित्व विकास, कैरियर विकल्पों पर छात्रो को जानकारी दी जिसमे मुख्यतः पास्को एक्ट, मानव तस्करी और गुड़ टच बैड टच पर जानकारी दी।
ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बारे में जानकारी देते हुए महेश मिश्रा ने कहा कि
“न सपनों की ये दुनिया है न ख्वाबों का आसमान ..
अंधे हैं तमाम रास्ते यहां अंधा है यह जहां..
रूह को बेचकर हर बात होती है यहां इशारों में,
जिस्मों को खरीदा जाता है मात्र चंद हजारों में,
किस से शिकवा करें, किससे करें गिला,
कुछ अजीब – से हैं इन गलियों के निशान..
रिश्ते ढूंढने पड़ते हैं जहां इश्तेहारों में,
इंसान भी बिकते हैं यहां बाजारों में..।
ड्रग्स और हथियारों के बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑर्गेनाइज्ड क्राइम है 80% मानव तस्करी जिस्मफरोशी के लिए होती है मानव तस्करी में अधिकांश बच्चे बेहद गरीब इलाकों के होते हैं अत्यधिक गरीबी शिक्षा की कमी और सरकारी नीतियों का ठीक से लागू ना होना ही बच्चियों को मानव तस्करी का शिकार बनने की सबसे बड़ी वजह बनता है गांव के बेहद गरीब परिवारों की कम उम्र की बच्चियों पर नजर रखकर उनके परिवार को शहर में अच्छी नौकरी के नाम पर झांसा देने के लिए एजेंट आतुर रहते हैं गरीब परिवार व गांव कस्बों की लड़कियों उनके परिवारों को बहला-फुसलाकर बड़े सपने दिखाकर या शहर में अच्छी नौकरी का झांसा देकर बढ़े दामों में बेच दिया जाता है या घरेलू नौकर बना दिया जाता है जहां उनका अन्य तरह से और भी शोषण किया जाता है।
पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पॉक्सो शब्द अंग्रेजी से आता है इसका पूर्णकालिक मतलब होता है प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट यानी लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम 2012 इस एक्ट के तहत नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामले में कार्यवाही की जाती है। यह एक्ट बच्चों को सेक्सुअल हैरेसमेंट सेक्सुअल असाल्ट और पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है।
छात्रो को कैरियर विकल्पों पर जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह हमे सोच समझ कर विषय चुनाव करना चाहिए और बेहतर मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त किया जा सकता है श्री मिश्रा ने मार्गदर्शन अभिप्रेरणा कार्यक्रम अंतर्गत प्रेरणा क्लास की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत मे कैरियर मार्ग – दर्शन अभिप्रेरणा कार्यक्रम अन्तर्गत और विद्यालय स्तर पर यातायात कार्यक्रमो में बेहद उल्लेखनीय प्रदर्शन पर श्री मिश्रा जी को संस्था के प्राचार्य द्वारा सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यख्याता चेतनारायण कश्यप ने किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री मोतीलाल साहू ,व्यख्याता श्रीमती अमिता त्रिवेदी, काशिश असाटी, कमल कुशवाहा श्रीमती चित्र लेखा गुप्ता सूर्यनारायण पाण्डे, श्रीमती हेमंती प्रधान, शकुंतला लकड़ा, सीमा मिंज और समस्त छात्र – छात्राएं और शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
