मोबाइल तिहार का श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने किया शुभारंभ, कहा – सचेत रहना है, गडबड वाला बात मत करना, देखें वीडियों…

00 आज की परिवेष में सभी वर्गो के लिए स्मार्ट फोन आवश्यक : श्रम मंत्री श्री राजवाड़े
00 एक क्लिक कर शासकीय योजनाओं के साथ-साथ देश – विदेश की भी प्राप्त की जा सकती जानकारी

कोरिया / प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा है कि आज परिवेष में सभी वर्गो के लिए स्मार्ट फोन आवश्यक है। एक क्लिक कर शासकीय योजनाअेां के साथ-साथ देश विदेश की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके फायदे बहुत है तो नुकसान भी बहुत है। आज के बाद आप लोगो के पास बहुत फोन आएगा आपका बैंक खाता नंबर आधार नंबर पुछे जायेंगे और अगर बता दिए तो सारा पैसा खाते से उड़ा लेंगे, सचेत रहना है। फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – रात में फोन लगा के गडबड वाला बात मत करना। उस समय तो अच्छा लगता है लेकिन सम्बंध गड़बड़ा जाता है। श्रम मंत्री श्री राजवाड़े आज यहाॅ नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर स्थित मानस भवन में आयोजित मोबाइल तिहार संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने प्रतीकात्मक स्वरूप नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर की महिलाएं श्रीमती बालसुन्दरी, श्रीमती षुकल्या, श्रीमती राधववती, श्रीमती लीलावती, श्रीमती षांती बाई, श्रीमती दुर्गावती, श्रीमती सुनिता, श्रीमती कलेवष्री और श्रीमती मीराबाई को मोबाइल निःषुल्क वितरण कर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी संचार क्रांति (स्काई) योजना के तहत मोबाइल तिहार का शुभारम्भ किया। निशुल्क मोबाइल मिलने से महिलाओं की चेहरों में खुशिया और उनके परिवारों में अपार उत्साह था।
देखें वीडियों ….

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिशद बैकुण्ठपुर के 21 वार्डो के एक हजार 259 पात्र हितग्राही स्मार्ट फोन से लाभान्वित होगें। श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहाॅ गरीब महिलाओं को स्मार्ट फोन निशुल्क दिये जा रहे है। स्मार्ट फोन के माध्यम से शासन की योजनाओं के साथ-साथ कई तरह की जानकारियां प्राप्त कर अपने जीवन को और अधिक उन्नत बनाने का प्रयास करते है। श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने कहा कि महिलाएं फोन से सीधे मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर सकेगें, जो सराहनीय है। उन्होनें कहा कि स्मार्ट फोन से महिलाओं को सूचना की ताकत के साथ उनमें आर्थिक आत्मनिर्भरता आयेगी। रोजगार के नये अवसर मिलेगें। उन्होनें कहा कि दूर-दराज व दुर्गम क्षेत्र के लोग अपने नाते रिस्तो के करीब आयेगें।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, जिला पंचायत के सदस्य देवेन्द्र तिवारी, नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के उपाध्यक्ष सुभास साहू, रामधनी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, सुरेंद्र चक्रधारी, अंचल राजवाड़े, विपिन बिहारी जायसवाल, कृष्ण बिहारी जायसवाल ।

error: Content is protected !!