Advertisement Carousel

Facebook चलाने से काम नहीं होता है – श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े

रिपोर्ट – नीरज गुप्ता …….
** मैंने सरपंच रहते हुए सील ठप्पा लगाकर नौकरी दिलवाई
** चरचा छोड़ किसी भी कालरी में अभी तक CG विद्युत लाइन नहीं पहुंची
** लोग अपनी औकात और हैसियत से ज्यादा बोल रहे हैं – बसंत राय

कोरिया – चरचा / पंडित दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना के तहत नगर पालिका शिवपुर चरचा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 एवं वार्ड क्रमांक एक में वाटर एटीएम एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण भईयालाल राजवाड़े श्रम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राजेश सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, बसंतराय पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवपुर चरचा, गिरधारी सिंह, भूपेंद्र यादव शहर कांग्रेस अध्यक्ष, संजय राय महामंत्री शहर कांग्रेस चरचा, विक्रांत सिंह, विक्रम सिंह राजपूत, साकिब इराकी, अभिजीत सिंह पार्षद, महमूद हसन, आदित्य जायसवाल, अशरफ अली, बद्री प्रसाद, डॉक्टर ढाली एल्डरमैन, जितेंद्र यादव अभिमन्यु मदली, अशरफ अली गोलू, रंजन शर्मा, ज्ञानपुंज कुल मित्र नगर पालिका अधिकारी शिवपुर चरचा, अशोक सिंह इंजीनियर, अनामिका एक्का उप अभियंता नगर पालिका शिवपुर चरचा, आर के. सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी व नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि भईयालाल राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि शिवपुर चरचा के विकास हेतु मैं सदैव समर्पित हूं, इस वाटर एटीएम के चालू होने से लोगों को शुद्ध पेयजल सहज और सरल रूप में मिल जाएगा। जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चरचा के विकास हेतु मैंने कभी भी पैसों की कमी नहीं होने दी, ग्राम पंचायत से नगर पालिका तक का स्वरूप जो आज अपने विराट रूप में है। यह सब मेरी अथक मेहनत का परिणाम है। चरचा को मैंने बसाया है चरचा में चाहे जिस प्रदेश के भी आदमी आए मैंने सरपंच रहते हुए सील ठप्पा लगाकर उन्हें नौकरी दिलवाई। यह पूरा चरचा जानता है इसके बावजूद उस समय मेरा विरोध कांग्रेसियों ने किया वे नहीं चाहते थे कि चरचा बसे हिंदुस्तान की धरती किसी की बपौती नहीं है। यहां हर धर्म और वर्ग के लोग रहते हैं जो कहीं भी रह सकते हैं।

9 करोड़ 50 लाख की लागत की जल आवर्धन योजना पूरे छत्तीसगढ़ में कालरी क्षेत्र में है तो सिर्फ चरचा कालरी में है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की विद्युत लाइन सिर्फ चरचा में ही है इसके अलावा किसी भी कालरी क्षेत्र में अभी तक छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की लाइन नहीं पहुंची है। विद्युत कनेक्शन हेतु बिना भुगतान किए नोड्यूज बनाने का आदेश मैंने ही दिया। अन्यथा लोगों को हजारों रुपए नोड्यूज बनवाने में खर्च करने पड़ते थे। नगर पालिका शिवपुर चरचा में 6 करोड़ 50 लाख रुपए अभी भी पड़े हुए हैं जिन का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया। इतने रुपए होने के बावजूद पैसों की मांग करना सोचनीय है चरचा के विकास हेतु आप प्लानिंग कीजिए स्टीमेट बनाइए पैसा मैं ला कर दूंगा। जिला खनिज न्यास से भी पैसे आएंगे किंतु पहले योजना तो बनाइए। अधूरे कार्यो को पूरा कीजिए कार्य गुणवत्ता युक्त होने चाहिए जहां दिक्कत हो मुझे बताइए। Facebook चलाने से काम नहीं होता और ना ही Facebook चलाने से पैसा आता है। जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर इमानदारी से काम कीजिए।

विदित हो कि इन दिनों सोशल मीडिया में कतिपय लोगों के द्वारा अपने आप को महिमामंडित करते हुए चरचा के विकास में श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े को बाधक बताया गया, व विकास कार्य हेतु पैसे ना देने की बात की जा रही है जिसकी सर्वत्र चर्चा है।

नगर पालिका शिवपुर चरचा के पूर्व पार्षद बसंतराय ने कहा की लोग अपनी औकात और हैसियत से ज्यादा बोल रहे हैं जो ठीक नहीं है। बोलने वाले पहले अपने किए गए भ्रष्टाचार को देखें चरचा की जनता देख रही है कि 2 वर्षों में चरचा की क्या दुर्गति हो गई है।

वही राजेश सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि चरचा के विकास हेतु भईयालाल राजवाड़े के द्वारा किए गए कार्य नहीं है बल्कि यहां के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। चरचा के सर्वांगीण विकास में उनका अद्वितीय योगदान रहा है। इस हेतु चरचा की जनता की ओर से मैं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

error: Content is protected !!