कोरिया / काली बाड़ी के 20 वे वार्षिकोत्सव के लिये माँ का दरबार पूरी तरह सज के तैयार हो गया है। बता दे कलकत्ता और आसाम से कलाकार इसे सजाने आए है और मीठा बनाने रांची से मिस्त्री आए है।
आज जागरण और कल होगा विशाल भंडारा हर बार की तरह इस बार भी मनेन्द्रगढ़ के बंगाली काली बाड़ी में होने वाले भव्य वार्षिकोत्सव के लिये सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। माँ काली के दरबार को कोलकाता से आये कलाकारों द्वारा विशेष रुप से फूलों का श्रृंगार कर सजाया जाता है। वही इस बार दरबार को आसाम के कलाकारों द्वारा चावल, छोले, मूंग दाल, मसूर दाल, सौंप और राई के द्वारा भी सजाया गया है। आयोजन के पहले दिन आज परिसर में जागरण का आयोजन किया गया है जिसमे छतीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक देवेश शर्मा, दिलीप षड़ंगी और गायिका अलका चंद्राकर द्वारा माता का गुणगान किया जाएगा। वही दूसरे दिन माँ काली की पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमे महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग सुव्यवस्तिथ व्यवस्था की गई है। भण्डारे के लिए विशेष रूप से मीठा बनाने रांची से मिस्त्री आये हुए है जो बारीक बूंदी, मूंग दाल का हलवा, पेड़ा और मगज का लड्डू बनाएंगे।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुजनों से दो दिवसीय आयोजन में पहुँचने का आग्रह किया है।
