दंतेवाड़ा – रायपुर / खबर है कि दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दो यात्री बसों को आग के हवाले कर दिया है। घटना भांसी थाना क्षेत्र के दुरली गांव के पास की है। बता दे कि करीब 10 से 12 हथियारबंद नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है।
यह भी बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले यात्री बस को रोका और यात्रियों को उतारकर बस को आग के हवाले कर दिया। घटना की पुष्टि पुलिस द्वारा कर दी गई है। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
यह भी खबर मिली है कि नक्सलियों ने मौके पर पर्चे फेंके हैं, जिसपर लिखा है कि मुठभेड़ के बदले नरसंहार कर रही फासीवादी भाजपा सरकार का प्रतिरोध करें।

एक बार फिर बता दे कि दन्तेवाड़ा से बचेली मार्ग पर धुरली गमावाड़ा के पास दो निजी ट्रेव्हल्स की बसों से यात्रियों को उतार कर नक्सलियों ने इनमें आग लगा दी है। वहीं आ रहे एक ट्रक को रोककर उसमें भी की आगजनी की गई है। दोनों बस रायपुर की ओर जा रही थी। घटनास्थल से भांसी थाना मात्र 3 से 4 किमी की दूरी पर ही है।
देखें वीडियों…
आगजनी के घटना के बाद किरन्दुल-विशाखापटन्नम पैसेंजर ट्रेन कामालूर रेलवे स्टेशन से वापस दन्तेवाड़ा स्टेशन पर यात्रियों सहित वापस आ रही थी। तभी पैसिंजर ट्रैन को नक्सलयो ने बनाया निशाना। रेल पटरी उखाड़ने से पैसिंजर ट्रैन डिरेलमेंट हो गई। ट्रेन की स्पीड कम होने के कारण सभी यात्री सुरक्षित है। भांसी थाना क्षेत्र में 03 वाहनों की आगजनी के बाद रेलवे ने रुकवाया था ट्रेन का परिचालन।
