Advertisement Carousel

विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता यंत्री को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर राजपुर से रंजीत सोनी / सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर शंकरगढ़ और कुसमी क्षेत्र में आए दिन अधोषित बिजली कटौती के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के आस-पास के गांव मे बगैर सूचना के कई कई दिनों तक बिजली की कटौती कर दी जाती है जिससे गांव में रहने वाले लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है शहर से अलग होने के कारण रात्रि में सांप बिच्छू और हिंसक पशुओं का खतरा इन पर बने रहता है आए दिन गांव में सर्प दंश से मरने वाले लोगों की संख्या संज्ञान में आए दिन आती रहती है। साथ ही इस प्रकार की बिजली कटौती से व्यवसायीक कार्य के साथ साथ ऑफिशियल कार्यों में भी कई परेशानियां सामने आ रहे हैं। बिजली विभाग के द्वारा अग्रिम सूचना दिए बगैर इस प्रकार की बिजली कटौती से परेशान होकर क्षेत्र के लोग और युवा कांग्रेस के सदस्यों ने राजपुर विद्युत कार्यालय में उपस्थित होकर सहायक अभियंता यंत्री को ज्ञापन सौंपा और पांच दिवस के अंदर बिजली कटौती में सुधार लाने की अपील करते हुए ज्ञापन के माध्यम से सुधार नहीं होने पर कार्यालय का घेराव और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा को जब इस समस्या से अवगत किया गया तो उन्होंने तत्काल क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर राजपुर विद्युत विभाग के उप अभियंता यंत्री को ज्ञापन सौंपा की तत्काल पांच दिवस के अंदर व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की व सुधार नहीं होने पर कार्यालय का घेराव और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

error: Content is protected !!