बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी / बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत का बस स्टैंड व यात्री प्रतिक्षालय में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है। यात्री प्रतिक्षालय यात्रियों को ठहरने के लिए नगर पंचायत से बनाया गया था। मगर यात्री प्रतिक्षालय में अधिकांश रात्रि कालीन में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है। बस स्टैंड में चारो साईड गंदगी का आलम पसरा हुआ पड़ा है। यात्रियों को ठहरने में परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड में यात्रियों को पीने के लिए पानी तक कि व्यवस्था नही है।
राजपुर बस स्टैंड में प्रतिदिन करीब दो सौ वाहनो का रुकना होता है। बस के इतंजार में महिलाएं, पुरुष व बच्चो का रुकना यात्री प्रतिक्षालय में होता है। मगर यात्री प्रतिक्षालय में चारों साईड गंदगी व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री प्रतीक्षालय के बगल में शुलभ शौचालय बना हुआ है। जहां गंदगी व बदबू का अंबार पड़ा हुआ है। बस स्टैंड में यात्रियों को शुलभ शौचालय का लाभ नही मिल पा रहा है। यात्री को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पे नगर पंचायत के द्वारा किसी प्रकार का ध्यान नही दिया जा रहा है। साथ ही पेय जल की सुविधा के लिए एक सार्वजनिक हैंडपंप लगाया गया था जिसे नगरपंचायत ने बंद करा रखा है। बस स्टैंड में संचालित होटलों में भी पेय जल पिलाने के लिए दिक्कत हो रहा है।
बस स्टैंड में साम होते ही असमाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है…बस स्टैंड में साम होते ही असमाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है। कई लोगों का बाहर से आनाजाना हो रहा है। गांजा, शराब की बोतले फेंकी जा रही है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बस स्टैंड की दुकानों में दबंगों का कब्जा… नगर पंचायत के बस स्टैंड में विकलांग, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्गों के लिए कम दर पर दुकानें बना का आबंटन की गई थी। मगर नगर पंचायत के दुकानों में एक भी विकलांग व गरीब तबके के लोगो का दुकान संचालित नही है। फर्जी तरीके से विकलांग, गरीबो के नाम दुकानो पर दबंगो के द्वारा आबंटन कराकर दूसरे को 4 से 5 हजार रुपए में दे दिया गया है। नगर पंचायत को सब मालूम होते हुए भी चुप्पी साधे तमाशा देख रही है। साथ ही प्रतिक्षालय व वाटर एटीम के सामने चना बदाम वाले अवैध रूप से ठेला लगा कर अवैध कब्जा कर रखे हैं जिससे यात्रियों को ईनका लाभ नही मिल पा रहा है।
मैं बस स्टैंड एवं प्रतिक्षालय को तत्काल देखवाता हु। गंदगी है तो तत्काल सफाई कराई जायेगी।
बसंत बुनकर – सीएमओ नगर पंचायत – राजपुर
