कोरिया / पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दिया है।
श्री राजवाड़े ने उनके निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि अटल जी भाजपा के आधार स्तंभ थे, हमारे अभिभावक थे, प्रेरणास्रोत थे। उनसे हमें काफी बल मिलता था। आज हमने अपना अभिभावक खो दिया। उनके जाने से वास्तव में एक युगपुरुष का आज अंत हो गया ऐसे इंसान विरले ही मिलते हैं। उनकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी।
श्रम मंत्री ने कहा कि उनके निधन से काफी दुख हुआ,वे हमेशा हमारे आदर्श रहेंगे। अटल जी हमेशा अटल ही रहेंगे।
