Advertisement Carousel

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का ‘‘अटल विकास दूत’’ प्रशिक्षण संपन्न

कोरिया / बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी बैकुण्ठपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का ‘‘अटल विकास दूत’’ का प्रशिक्षण मानस भवन में संपन्न हुआ।

बैठक के शुभारंभ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के निर्माता अटलबिहारी वाजपेयी के श्रद्धांजलि हेतु 2 मिनट का मौन रखा। बैठक में मुख्य रूप से कोरबा लोकसभा सांसद डॉ.बंशीलाल महतो, श्रम – खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, खाद्य आयोग आयोग छ.ग.शासन के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, प्रशिक्षण प्रमुख विकास शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष परमजीत कौर, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य रामधनी गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, कर्मकार मंडल राजेश साहू, आईटी सेल के जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े उपस्थित थे।

इस दौरान सांसद डॉ.बंशीलाल महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उपलब्धियों को बताएगें तथा छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का भी प्रचार-प्रसार करेंगे। राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने आम जनता को जागरूक करेंगे। साथ ही अटल विकास दूत अपने बूथ सम्पर्क के दौरान सभी मतदाताओं के घर से रायपुर अटल नगर में बनने वाले अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक के लिए कलश में चुटकी भर मिट्टी भी संग्रहित करेंगे।

श्रम,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाडे़ ने कहा कि, प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए पूरी मजबूती के साथ मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। खाद्य आयोग छ.ग.शासन के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने कार्यकर्ता का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में तेज गति से विकास हो रही है और विभिन्न योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने कहा कि, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन की जा रही है योजनाओं के माध्यम से आमजन एवं हितग्राहियों लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, अटल विकास दूत के माध्यम से प्रशिक्षित कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक हेतु घर-घर जनसम्पर्क करेंगे। केन्द्र से आए प्रशिक्षण प्रमुख विकास शर्मा ने अटल विकास दूत के कार्या पर प्रकाश डाला।

जिसमें बैकुण्ठपुर विधानसभा के छःमंडल बैकुण्ठपुर, चरचा, सलका, कुड़ेली, पटना, बचरापोड़ी के बूथ अध्यक्ष-सचिव, बूथ पालक, बी.एल.ए टू को प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप सें जगदीश साहू, एल्डमेन भानू पाल, परवेज आलम, अनिल खटिक, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चक्रधारी, सुखदेव राजवाड़े, विनोद साहू, नरेश्वर रजक, रामकृष्ण शर्मा, गिरवरधारी सिंह, महामंत्री कुबेर साहू, अरशद खान, कपिल जायसवाल, सुरेन्द्र राजवाड़े, गोपाल राजवाड़े, रेवा यादव, यूपी सिंह, निरूपमा ताम्रकार, गीता गिरी, सौभाग्यवती सिंह, धर्मवती राजवाड़े, अनिता मिश्रा, रेखा उपाध्याय, सुदीप सोनी, प्रखर गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, तनवीर अहमद, ईस्माइल खान, रवि सिंह, रमन गुप्ता, अरूण यादव सहित बूथ अध्यक्ष-सचिव, बूथ पालक, बी.एल.ए टू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!