कोरिया / भारत बंद की शाम शिवसेना प्रदेश प्रमुख के आदेशानुसार और जिला सरक्षक विनोद सिंह भदोरिया के निर्देशानुसार शिवसेना कोरिया इकाई द्वारा डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामो के विरोध में शिवसेना के युवा सेना द्वारा जिला मुख्यालय में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई।
शिवसैनिकों द्वारा पुतले में आग लगाते ही पुलिस प्रसाशन द्वारा पुतले में पानी डाल कर पुतला जप्त कर लिया गया।
उक्त कार्यक्रम युवा सेना जिला प्रभारी शुशील मलिक और ब्लाक अध्यक्ष आभास कश्यप के नेतृत्व में किया गया।
जिसमे रवि राजवाड़े, शरद सिंह, अवधेश राजवाड़े, दीपक मानिकपुरी, विजय राजवाड़े, श्रवण राजवाड़े, पूरण राजवाड़े, हरीश राजवाड़े, दुर्गेश साहू, अजय सिंह, अंकित, घनश्याम राजवाड़े, सोनू मलिक, सुभमदास सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे।
