कोरिया / आम आदमी पार्टी के बैकुंठपुर प्रत्याशी सुनील सिंह ने बैकुंठपुर विधानसभा के समग्र विकास के लिए 11 मुख्य वादों का घोषणा शपथ पत्र के रूप में जारी किया है।
बता दे कि जारी शपथ पत्र में किये गए वादे इस प्रकार है –
जिसमें बैकुंठपुर विधानसभा का विधायक निधी का खर्च स्वराज अवधारणा के तहत ग्राम सभा और मोहल्ला सभा के माध्यम से पूछकर किया जायेगा।
बैकुंठपुर विधानसभा में लॉ कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाया जायेगा।
जिले में अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जायेगी। बैकुण्ठपुर विधानसभा में मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का निर्माण, स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने नये एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीदी और डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था की जायेगी।
बड़ी से बड़ी बीमारी का सफल उपचार, दवाइयां टेस्ट इत्यादि निशुल्क होगा। हर पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सालय खोले जायेंगे।
बैकुण्ठपुर रेलवे स्टेशन में सर्व सुविधा युक्त प्लेटफॉर्म बनाया जायेगा।
गाँव की सड़कें पक्की होंगी, उच्च क्वालिटी के सड़को का जाल बिछाया जायेगा। विधानसभा के गाँवों एवं शहरों में हर घर में नल एवं हर घर में जल के तहत साफ एवं स्वच्छ पीने योग्य पानी की व्यवस्था की जायेगी।
गाँव के सभी तालाबों को पुनर्जीवित किया जायेगा। हर गाँव और वार्ड में सर्व सुविधा युक्त सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
हर गाँव के सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक भवन, खेल का मैदान एवं मुक्ति धाम का निर्माण किया जायेगा।
किसानों की कृषि उपज की सुरक्षा के लिए कोल्ड स्टोरों की सृंखला स्थापित की जायेगी, साथ ही किसानों के लिये सिंचाई की उचित प्रबंध किया जायेगा।
क्षेत्र के कई जगहों पर बढ़ रहे अपराधों को शख्ती से रोका जायेगा। बालिकाओं की आत्मा रक्षा हेतु विशेष जुडो कराटे एवं अन्य प्रशिक्षण शिविर लगाये जायेंगे।
महिलाओं के लिए विधानसभा के प्रमुख जगहों पर सार्वजनिक वास रूम का निर्माण कराया जायेगा।
बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रमुखता से पहल की जायेगी।
