Advertisement Carousel

जेसीसी-बसपा के गठबंधन पर कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चैक में पहुंचकर फटाके फोडे़, बांटी मिठाईया

00 भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ अब बनेगा खुशहाल
00 दलित, पिछड़ो, आदिवासियों मे उत्साह का माहौल

रायपुर / भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ अब बनेगा खुशहाल यह बांते नगर घड़ी चैक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फटाखें फोड़े और खुशी का इजहार करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे और बहुजन सामाज पार्टी के कार्यकर्ता संयुक्त रुप से पत्रकारों से कहा, इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव व अति पिछड़ा वर्ग के प्रभारी सूरज निर्मलकर ने कहा छत्तीसगढ़ के दबे कुचले शोषित अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को इस निर्णण का बेसब्री का इंतजार था जो दोनो राष्ट्रीय और सामाजिक सोंच रखने वाले नेताओं ने क्रमशः अजीत जोगी और सुश्री मायावती ने कर दिखाया।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता भगवानू नायक ने बताया छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के हित के लिए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमों श्री अजीत जोगी एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री मायावती जी के द्वारा लखनऊ में प्रेसवार्ता के माध्यम से जेसीसी-बसपा के गठबंधन का ऐलान कर दिया। इस घोषणा के बाद से अब राज्य में भाजपा-कांग्रेस का मुक्त छत्तीसगढ़ होना निश्चित हैं। गठबंधन के खबर के बाद छत्तीसगढ़ में दलित, पिछड़ो, आदिवासी में उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है। प्रदेश भर से लोग एक-दूसरे का बधाई दे रहे है।

इस दौरान प्रमुख रूप से संजीव अग्रवाल, सूर्यकान्त तिवारी, आसिफ मेमन, अमर गिदवानी, विकास दुबे, राहिल रउफी, इन्द्रजीत सिंह, प्रदीप साहू, निलेश चैहान, दीपक जायसवाल, बंटी सनथ साहू, संदीप यदु, अनिता सिंह, बबलू रजा, प्रकाश मारकण्डे, प्रभान पहाड़ी, सन्नी सालोमन, तरूण सोनी, अरुण कौशल, अजीज मंदानी, नरेन्द्र सिंह साहू, तुकाराम साहू, मनोज नायक, जावेद खान, अरुण ओझा, विपिन अग्रवाल, सलीम खान, विक्रम नेताम, जुनैद चांगले, हीरालाल सोनकर, जाकीर बाई, शकील रिजवी, इमरान रजा, नवाज खान, अजहर सुल्तान, कृपाराम साहू, प्रभात पाड़ी, उपस्थित थें।

error: Content is protected !!