कोरिया / छ्त्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन कोरिया ने प्रेमाबाग प्रांगण में बैठक आयोजित कर हड़ताल की अधिकृत घोषणा की है।
प्रदेश भर के एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षक एलबी / पंचायत संवर्ग अपनी लम्बित चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी रायपुर के ईदगाह भांठा मैदान में आगामी 25 सितम्बर से संभागवार क्रमिक, अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे। जिससे सरगुजा संभाग के कोरिया, सूरजपुर सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर जिले के समस्त शिक्षक गण निम्न तिथियों में आंदोलन करेंगे।
सरगुजा संभाग की तिथियां इस प्रकार है, 29/09/2018, 30/09/2018, 05/10/2018 जिला कोरिया के समस्त शिक्षक नेे निवेदन भी किया है कि अपने अधिकारो के लिए इन तिथियों में राजधानी रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान रायपुर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि संविलियन में भारी विसंगति से नाराज प्रदेशभर के एक लाख, नौ हजार सहायक शिक्षक एलबी / पंचायत संवर्ग राज्य सरकार से खासे नाराज है साथ ही अपनी मांगों की पूर्ति के लिए “छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन” के बैनर तले लगातार आंदोलनरत है। विगत 10 अगस्त को रायपुर में जंगी धरना रैली कर चुके है। 28 अगस्त को भी सभी 27 जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन और रैली किया गया था। इसी प्रकार विगत 5 सितम्बर को काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किए थे।
पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी चार सूत्रीय मांगों को रखे थे जिसमें ठोस आस्वासन मिला था। लेकिन अब तक मांगो के सम्बंध में कोई आदेश जारी नहीं होने से “फेडरेशन” आन्दोलन का एलान किया है।
बैठक में प्रंतीय उप संचालक विश्वास भगत, संजय सिंह ठाकुर, अशोक गुप्ता, अवधेश शर्मा, मो. नय्यर अंसारी , चेतनारायण कश्यप, विजेंद्र यादव, जितेंद्र साहू, नितिन शर्मा, रामदेव विश्वकर्मा, बाबू नाथ कुशवाहा, कुलदीप जायसवाल, अशोक पांडेय, सुनील दूबे, हीरालाल पैकरा, विजेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, शशि भूषण पांडेय, सुदीप चौबे, दीपक भगत, अजय सिंह, कमलेश्वर पैकरा,सुनील कुजूर, उमेश कुशवाहा, अंजना शैलू, स्वेता सोनी, सुमन जयसवाल, नीलम सिंह , सजंय कुशवाहा, राम सिंह, शिवप्रताप सिंह, विनय तिवारी, पुष्पराज सिंह
शामिल थे।
