Advertisement Carousel

रमन सरकार के अत्याचार के खिलाफ कल होगा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन – डॉ चरण दास महंत

रायपुर / छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरण दास महंत ने छत्तीसगढ़ की रमन सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की जांजगीर चांपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखा कर विरोध करने के कारण देश की भाव से आनन-फानन में भारतीय जनता पार्टी की रमन सरकार कांग्रेस पार्टी से बदला लेने के लिए इस प्रकार का कृत्य कर रही है लेकिन अगर यह लगता है कि कांग्रेस पार्टी शान बैठने वाली है इनकी बहुत बड़ी भूल है इसीलिए कांग्रेस पार्टी कल दोपहर 12:00 बजे से प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के कार्यालय राजीव भवन रायपुर से करने वाली है।

डॉ चरण दास महंत ने एक वीडियो संदेश जारी कर कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जेल भरो आंदोलन के कार्यक्रम के लिए आह्वान किया है और कहा है की अहिंसावादी तरीके से हम इस तानाशाही सरकार का सामना करेंगे और हमें पूरा यकीन है कि जीत हमारी होगी।

error: Content is protected !!