कोरिया / विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक दलों में टिकट को लेकर उठापटक अब तेज हो चुका है। प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा ने भी अब तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी लिहाज से पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह इन दिनों संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में डेरा डाले हुए हैं जहां वे एक एक सीट पर रायशुमारी कर स्थिति का आंकलन कर रहे हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया में भाजपा की एक संभावित सूची भी सामने आई है जिसे लेकर न्यूज़ पेज 13 पुष्टि तो नही करता लेकिन इतना जरूर है कि सूची सामने आने के बाद टिकट की चाह में बैठे नेताओ के चेहरे में हवाइयां उड़ने लगी है। हालांकि इस सूची में स्वयं मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का नाम भी नही है जिससे सूची की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है। इसके साथ ही कई कद्दावर मंत्री भी इस सूचि से बाहर हैं। बात यदि सिर्फ कोरिया जिले के विधानसभाओं के बारे में की जाए तो जैसा कि यहां पहले से चर्चा चल रही है कि इस बार तीन विधायकों में से किन्ही 2 का टिकट कटना तय है। ऐसे में इस सूचि की माने तो वर्तमान बैकुंठपुर विधायक व प्रदेश के खेल मंत्री भइयालाल रजवाड़े को इस बार पार्टी ने टिकट नही देने का फैसला किया है। उनके जगह पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे को टिकट देने का निर्णय पार्टी ने लिया है। यह सूचि आज सोशल मीडिया में जारी होते ही लोगो ने इसे जमकर वायरल भी किया जिसे लेकर कई वाट्सअप ग्रुप में जोरदार बहस भी देखने को मिल रही है। समर्थक सूचि के गलत होने को लेकर अपनी बात रख रहे हैं तो वहीं भरतपुर सोनहत से वर्तमान विधायक चम्पा देवी पावले और मनेन्द्रगढ़ से वर्तमान विधायक श्यामबिहारी जायसवाल की टिकट भी पक्की है।
बताया जाता है कि विकास यात्रा को जिस प्रकार की अभूतपूर्व सफलता भरतपुर और चिरमिरी में मिली वैसी सफलता बैकुंठपुर में देखने को नही मिली जिससे लेकर सीएम रमन सिंह भी नाराज हैं तो वही खेल मंत्री के प्रति साहू समाज की नाराजगी का खामियाजा भी टिकट वितरण में श्री राजवाड़े को भुगतना पड़ सकता है। इस बारे में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना किया और सिर्फ इतना ही कहा कि संगठन जिसे टिकट देगा सभी उसे जीताने का काम करेंगे। वहीं आरएसएस से जुड़े लोगों का कहना है कि यह सूचि बैकुंठपुर के लिए काफी हद तक सही मानी जा सकती है क्योंकि बैकुंठपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी है, सत्ता वाले कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ता को पीछे धकेल दिया। यह सभी विषय वरिष्ठ जनो के मन मे है।
बहरहाल सूचि संभावित हो या महज अफवाह लेकिन इससे भाजपा की अंदरूनी राजनीति अब तेज हो गई है।
ऐसा लिस्ट हो रहा वायरल….
दिल्ली के ज्ञात सूत्रों द्वारा प्राप्त
छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रत्याशी लगभग तय मुख्यमंत्री तथा दमदार मंत्रियों के पत्ते साफ छत्तीसगढ़ में नये मुख्यमंत्री के चेहरे को ध्यान में रखा गया कुछ विधायकों की सीट भी बदली गयी है उपरोक्त सूचि में वर्तमान के कुछ सांसदों को भी टिकट दी गयी है आर.एस.एस. के बेदाग छवि वाले अपने क्षेत्र में लोकप्रिय संघ के लगभग 15 – 20 लोगो को भी टिकट दी गयी है अनेक नये चेहरे को तवज्जो मिली ।
सूचि
1. भरतपुर सोनहत – चम्पादेवी पावले
2. मनेन्द्रगढ़ – श्याम जैसवाल
3. बैकुंठपुर – शैलेष शिवहरे
4. प्रेमनगर – रेणुका सिंह
5. भटगांव – रामप्रताप सिंह
6. प्रतापपुर – शुशीला पैकरा
7. रामानुजगंज – रामविचार नेताम
8. सामरी – रामलखन पैकरा
9. लुंड्रा – सिद्धनाथ पैकरा
10. अंबिकापुर – कमलभान सिंह
11. सीतापुर – गणेश राम भगत
12. जशपुर – जागेश्वर भगत
13. कुनकुरी – रोहित साय
14. पत्थलगांव – शिवशंकर पैकरा
15. लैलूंगा – लोकेश्वरी सिदार
16. रायगढ़ – विलिश गुप्ता
17. सारंगढ़ – मनोज लहरे
18. खरसियां – ओमप्रकाश चौधरी
19. धरमजयगढ़ – ओमप्रकाश राठिया
20. रामपुर – ननकी राम कंवर
21. कोरबा – अशोक चावलानी
22. कटघोरा – लखन देवांगन
23. पाली तानाखार – शिवमोहन उईके
24. मरवाही – नंदकुमार साय
25. कोंटा – काशी राम साहू
26. लोरमी – धनेश साहू
27. मुंगेली – पुन्नूलाल मोहिले
28. तखतपुर – हर्षिता पांडे
29. बिल्हा – दौलत सिंह ठाकुर
30. बिलासपुर – अमर अग्रवाल
31. मस्तूरी – प्रकाश सुर्या
32. बेलतरा – प्रफुल शर्मा
33. अकलतरा – कल्याणी साहू
34. जांजगीर चांपा – कमल देवांगन
35. सक्ति – मेघाराम साहू
36. चंद्रपुर – संयोगिता सिंह जूदेव
37. जैजैपुर – डॉ. कैलाश साहू
38. पामगढ़ – संजीव बंजारा
39. सरायपाली – सरला कोसरिया
40. बसना – संपत अग्रवाल
41. खल्लारी – कोषराम साहू
42. महासमुंद – डॉ. विमल चोपड़ा
43. बिलाईगढ़ – डॉ. सनम जांगड़े
44. कसडोल – गौरीशंकर अग्रवाल
45. बलौदा बाजार – टंकराम वर्मा
46. भाटापारा – अनुज शर्मा
47. धरसीवां – रमेश बैश
48. रायपुर ग्रामीण – नंदकुमार साहू
49. रायपुर पश्चिम – डॉ. रवि श्रीवास
50. रायपुर उत्तर – देवजी भाई पटेल
51. रायपुर दक्षिण – सचिदानंद उपासने
52. आरंग – नवीन मार्कण्डेय
53. अभनपुर – दीपक म्हस्के
54. राजिम – श्वेता शर्मा
55. बिन्द्रानवागढ़ – गोवर्धन मांझी
56. सिहावा – श्रवण मरकाम
57. कुरुद – निरंजन सिन्हा
58. धमतरी – प्रितेश गाँधी
59. संजारी बालोद – प्रतिभा चौधरी
60. डौंडीलोहारा – होरीलाल रावटे
61. गुंडरदेही – दयाराम साहू
62. पाटन – विजय बघेल
63. दुर्ग ग्रामीण – दीपक साहू
64. दुर्ग शहर – सरोज पांडे
65. भिलाई नगर – गजेंद्र यादव
66. वैशाली नगर – रिकेश सेन
67. अहिवारा – सौरभ जागृत
68. साजा – लाभचंद बाफना
69. बेमेतरा – डॉ. सुरेंद्र दुबे
70. नवागढ़ – दयावंत बांधे
71. पंडरिया – मोतीराम चंद्रवंशी
72. कवर्धा – गणेश तिवारी
73. खैरागढ़ – विक्रांत सिंह
74. डोंगरगढ़ – राजेश खांडेकर
75. राजनांदगाव – मधुसूदन यादव
76. डोंगरगांव – खेदूराम साहू
77. खुज्जी – राजिंदर भाटिया
78. मोहला मानपुर – कंचन बाला भूआर्य
79. अंतागढ़ – भोजराज नाग
80. भानुप्रतापपुर – ब्रम्हानंद नेताम
81. कांकेर – हीरा मरकाम
82. केशकाल – महाप्राण पुरोहित
83. कोंडागांव – विक्रम उसेंडी
84. नारायणपुर – दिनेश कश्यप
85. बस्तर – जबिता मांडवी
86. जगदलपुर – कमलचंद भंजदेव
87. चित्रकोट – बैदूराम कश्यप
88. दंतेवाड़ा – नन्दलाल मुडामि
89. बीजापुर – महेश गागड़ा
90. कोन्टा – पदमनंदा


