Advertisement Carousel

पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को देता था धमकी, राजनांदगांव में गिरफ्तार

राजनांदगांव से मनोज चंदेल की कलम / पुलिस ने थाना प्रभारी की नकली वर्दी पहनकर लोगों को डराने धमकाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दुकान से वर्दी खरीदकर आरोपी लोगों को धमकी दे रहा था। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

यह घटना मोहगांव थाना क्षेत्र की है, जहां चंगुर्दा गातापार थाना निवासी गुप्तेश्वर उर्फ टिल्लू तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से थाना मोहगांव में सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति पुलिस के चितकबरे ड्रेस में 2 स्टार लगाकर इस इलाके में घूम रहा है, जिस पर 17 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस की चितकबरी ड्रेस में 2 स्टार लगाकर ठाकुरटोला गांव में घूम रहा है और लोगों को डरा धमकाते हुए बोल रहा है कि- मैं नया थानेदार आया हूं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर ज्यूडिशरी रिमांड पर न्यायालय छुई खदान में पेश किया गया।

इस मामले में एसडीओपी राजेश देवांगन ने बताया कि- आरोपी ने दुकान से वर्दी खरीदी और खुद को एस आई बता कर लोगों को डराने धमकाने लगा। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!