कोरिया / विधानसभा चुनाव 2018 के मध्य नजर चुनावी आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की सघन जांच आरंभ कर दी गई है।
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा में घुटरीटोला बैरियर में वाहन चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश से आ रहे हैं एक वाहन में पुलिस को मोहम्मद सैफ नामक व्यक्ति से जांच के दौरान एक बैग में 2 लाख 3 हजार 30 रुपए नगद मिले। जिसके संबंध में पुलिस जांच टीम ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की और कागज की मांग की तो उस व्यक्ति ने किसी भी प्रकार के कागजात नहीं होने की बात पर संदेह होने पर पुलिस ने विधि सम्मत कार्यवाही की गई। 2 लाख 3 हजार 30 रुपए जप्त कर लिया है।
इस कार्यवाही में SDM मनेन्द्रगढ़, SDOP मनेन्द्रगढ़ व SST टीम की उपस्थिति में विधि सम्मत कार्यवाही की गई है।

