Advertisement Carousel

मदरसों में पहुंचीं बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष, बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


रायपुर। राजधानी रायपुर में आज डॉ. वर्णिका शर्मा ने कई मदरसों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के इस दौरे को बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की निगरानी से जोड़कर देखा जा रहा है।


निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कक्षाओं, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, भोजन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मदरसा प्रबंधन को बच्चों के अधिकारों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


दौरे के दौरान आयोग की टीम ने दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की भी जांच की। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के बाद आयोग आवश्यक रिपोर्ट तैयार करेगा, ताकि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े मामलों में आगे आवश्यक कदम उठाए जा सकें।


डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शिक्षा मिलना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। किसी भी संस्थान में बच्चों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!