हांथी और हल में अब कोई फर्क नही – मायावती, माया ने भरी हुंकार कांग्रेस भाजपा को लिया आड़े हाँथ

00 छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक कि सबसे विशाल रैली..
00 मायावती – जोगी की एतिहासिक रैली के सामने शाह की निकली आह

00 मायावती ने किया एलान अजित जोगी जी को पूरे सम्मान के साथ इस प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना है

00 छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस – बसपा गठबंधन से मोदी शाह को हटाने का हो चुका है शंखनाद: अजित जोगी

00 सभी शोषित वर्गों को साथ लेकर बनाएंगे सरकार: मायावती

बिलासपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बसपा के ऐतिहासिक गठबंधन ने पहले ही प्रदेश की राजनीति में तूफान ला दिया था। वही अब दोनो पार्टियों की पहली सयुंक्त महारैली ने प्रदेश से लेकर देश की राजनीति में भी भूचाल ला दिया। जोगी के ग्रह जिले बिलासपुर में हुई पहली संयुक्त महारैली ने छत्तीसगढ़ के अब तक के सारे रेकॉर्ड ध्वस्त करते हुए एक नया इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक महारैली के सामने एक दिन पूर्व हुई देश की सत्तासीन पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा भी फीकी पड़ गई। महारैली में जहाँ सभा स्थल के अंदर मौजूद लोगों की तादाद से दस गुना ज्यादा भीड़ सभा स्थल के बाहर खड़े होकर अपने नेताओं के उद्बोधन को सहर्ष Led के माध्यम से सुनते नज़र आई। गुलाबी और नील रंग के समावेश ने प्रदेश का सियासी रंग बदल दिया। मायावती और जोगी ने इसी के साथ सत्ता पलट की नींव रखी।

दोनो ही दलों के लाखों कार्यकर्ता अपने नेताओं को सुनने बिलासपुर के खेल परिसर में जुड़े। गठबंधन का जोश कार्यकर्ताओ में साफ देखते बन रहा था। अपने कार्यकर्ताओ के सामने सुश्री मायावती एवं अजित जोगी ने राज्य एवं केंद्र की सरकारों को आड़े हांथो लिया। साथ ही विपक्ष में बैठी कांग्रेस से भी नाराज़गी जताई। मायावती ने साफगोई से सभी के समक्ष ये कहा कि अजित जोगी को जितना सम्मान कांग्रेस में नही मिला उससे ज्यादा सम्मान हम उन्हें इस गठबंधन में देंगे। साथ ही उन्होंने ये एलान किया कि प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के लिए उनके अधिकारों के लिए अपना सर्वसर समर्पित करने वाले नेता अजित जोगी प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री होंगे।

सभा को अजित जोगी ने अपने अंदाज में संबोधित किया। छत्तीसगढ़ी में दिए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस- बसपा का ये गठबंधन मोदी-शाह को हटाने का शंखनाद है। जोगी जी ने सुश्री मायावती जी को अगले प्रधानमंत्री बनाने प्रदेश की 11 सीटों को जीत कर उन्हें देने का वादा किया। जोगी जी ने कहा कि आने वाला वक़्त छत्तीसगढ़ियों का है, हर शोषित वर्ग जो इस सरकार में गरीबी झेल रहा है। उनकी सरकार आने वाली है। अब उनके हांथो में सत्ता आने वाली है। जोगी जी ने रमन सिंह को अपने चिर परिचित अंदाज़ में लबरा राजा कहते हुए उनकी नाकामियों को सबके सामने रखा।

सुश्री मायावती ने दोनो दलों के लाखों कार्यकर्ताओ को एक साथ एक उद्देश्य से एक मैदान में देख अपने उद्बोधन में बड़े हर्ष के साथ कहा कि अब हांथी ओर हल एक हैं।

सभा मे मरवाही विधायक अमित जोगी ने मायावती को स्मृति चिन्ह के रूप में हांथी भेंट किया तो बसपा के शीर्ष नेताओ में अजित जोगी को स्मृति चिन्ह के रूप में हल भेंट किया।

मंच भी दोनो ही दलों के शीर्ष नेता मंचासीन हुए और लाखों की तादाद में उपस्थित जन सैलाब ने लगातर गर्मजोशी से नारो से दोनो नेताओ का अभिवादन किया।

आज की ऐतिहासिक रैली ने प्रदेश की सियासी हवा को जोगी-माया मय कर दिया। जिससे ये संकेत साफ है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना निश्चित है।

error: Content is protected !!