Advertisement Carousel

BJP को सर्वे रिपोर्ट डरा रहा है – ज्ञानेंद्र, मनेंद्रगढ़ जिला बनाने और बन्द होती खदानों पर भी बोले…?

कोरिया / जोगी कांग्रेस (जेसीजे) के प्रदेश महासचिव और कोरबा लोकसभा प्रभारी ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने कोरिया प्रवास के दौरान बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने हमारे कई सवालों का जबाब देते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो गई है तो हमारे पार्टी के उम्मीदवारों के घोषणा के बाद दोनों ही पार्टियों में दहशत है उनको अब चेहरा नही मिल रहा है और भाजपा के खिलाफ इतना आक्रोश है कि उनके पास अब कोई उम्मीदवार नही है उन्हें सर्वे रिपोर्ट डरा रहा है।

चिरिमिरी की बंद होती कोयले की खदानों के विषयों में कहा कि जोगी के मुख्यमंत्री बनते ही अन्य राज्यों की तरह प्रदेश सरकार अपने नियंत्रण में खदानें संचालित करेगी और युवाओं को रोजगार देगी।

मनेंद्रगढ़ जिला बनाने के मुद्दे पर कहा कि सरकार बनते ही पेंड्रा रोड़, सारंगढ़, कटघोरा और मनेंद्रगढ़ ऐसे कई क्षेत्र जिले बनेंगे।

छोटे जोगी अमित के मनेंद्रगढ़ विधनसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अजित जोगी के पास क्षेत्र के जनता की कई मांगे जा रही थी अमित के चुनाव लड़ने से सरगुजा संभाग के अन्य सीटों पर भी उसका प्रभाव पड़ेगा और कई सीटों पर सफलता मिलेगी।

error: Content is protected !!