Advertisement Carousel

भारी मात्रा में BJP की प्रचार सामग्री पकड़ाई, 29 बोरों में झंडे, टोपी, गमछा सहित छोटे कट आउट भी शामिल

कोरिया / ज़िले की फ्लाइंग स्काड ने भारी मात्रा में बीजेपी की प्रचार सामग्री पकड़ी है। प्रचार सामग्री में भाजपा के झंडे, टोपी, गमछा सहित छोटे कट आउट भी शामिल है। यह कार्यवाही बीती रात फ्लाइंग स्काड टीम, तहसीलदार बैकुंठपुर की उपस्थिति में हुई। 
बता दे की विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोरिया के चप्पे – चप्पे में तैनात फ्लाइंग स्काड को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बीती रात का है जहाँ भारी मात्रा में बीजेपी की प्रचार सामग्री पकड़ी गई है। प्रचार सामग्री में भाजपा के झंडे, टोपी, गमछा सहित छोटे कट आउट भी शामिल है।
यह कार्यवाही बीती रात फ्लाइंग स्काड, तहसीलदार बैकुंठपुर की उपस्थिति में हुई। इस बड़ी कार्यवाही में 29 बोरे में रखे प्रचार सामग्री सहित स्वराज मचदा वाहन को भी जप्त जप्त कर लिया गया है।
error: Content is protected !!