Advertisement Carousel

चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने मुख्य निर्वाचन आयुक्त 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे

PTI4_6_2018_000134B

रायपुर / देश के मुख्य निर्वाचन आयोग ओपी रावत विधानसभा निर्वाचन 2018 की तैयारियों की समीक्षा के लिए 31 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। रावत 31 अक्टूबर को शाम 6.20 बजे नियमित विमान से दिल्ली से रवाना होकर रात्रि 8.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

दूसरे दिन एक नवंबर को रावत सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे सवेरे 11.30 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षकों, उपमहानिरीक्षकों सहित आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक-कर विभाग तथा रेल्वे, विमानन, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के समन्वयक और राज्य पुलिस के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

रावत इसके बाद शाम 5.30 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह, वित्त, आबकारी, वाणिज्यिक-कर एवं परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव व सचिवों के साथ बैठक करेंगे। रावत शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक पत्रकारों से चर्चा करेंगे। रावत इसके बाद शाम 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नियमित विमान से रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

error: Content is protected !!