वहां 12 नवम्बर को मतदान होना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुगम मतदान के लिए सुरक्षा के चाक-चैबंद इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को लाने-ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। बेहतर सुरक्षा के लिए राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान पर्याप्त संख्या में तैनात किए गए हैं।