मुख्य चुनाव अधिकारी कोरिया, थाना प्रभारी चिरमिरी, फ़्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने बीएमएस (भारतीय मजदुर संघ) खान पान की पार्टी पर लगाया ताला, बीएमएस को बताया भाजपा का समर्थक, तले हुए चिकन को बिना खाये लगाये वापस
कोरिया चिरमिरी / शहर में विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले मुख्य चुनाव अधिकारी ने अज्ञात सुचना पर जिले के चिरमिरी नगर निगम में हल्दीबाड़ी क्षेत्र एसईसीएल सामुदायिक भवन में एसईसीएल की श्रमिक संगठन बीएमएस भारतीय मजदुर संघ द्वारा बिना जानकारी और शासकीय आदेश के बड़ी मात्रा में शाकाहारी के साथ मांसाहारी भोजन की व्यवस्था का आयोजन किया गया था।
जिसकी जानकारी मिलते ही मुख्य चुनाव अधिकारी ऑब्जर्वर प्रदीप कुमार शुक्ला की उपस्थिति में थाना प्रभारी चिरमिरी केके शुक्ला, स्क्वॉयड प्रभारी रॉय सिंह मार्को, एस एस केशव की सयुक्त टीम ने मौके पर पहुच कर बन रहे शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन को बंद कर आयोजन स्थल को खाली करने का आदेश दिया और इस पुरे आयोजन की लिखित आदेश की जानकारी मांगी। लेकिन मौके पर उपस्थित श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के पास लिखित आदेश नहीं होने के कारण ऑब्जर्वर अधिकारी ने आयोजन को तत्काल बंद कर थाना प्रभारी को नोटिस तामीली का आदेश देते हुए श्रमिक संगठन को भाजपा से समर्पित संगठन और आर एसएस से जुड़े होने की बात कही। आयोजन को नहीं रोकने पर आयोजन का पूरा खर्च भाजपा प्रत्यासी पर जोड़ने के साथ बिना अनुमति के कारण बताओ की हिदायत देते हुए आयोजन को बंद कराया गया।
जानकारी अनुसार शहर सहित पुरे राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद आदर्श आचार सहित लगी हुई है। जिस कारण पुरे जिले में धारा 144 के अंतर्गत एक साथ तीन व्यक्तियो किसी भी आयोजन की अनुमति के लिए 24 घण्टे पहले का अल्टीमेटम दिया गया है। उसके बाद एसईसीएल चिरमिरी द्वारा अपने श्रमिक संगठन बी एम एस के आवेदन पर बिना किसी रोक टोक के सार्वजनिक स्थल हल्दीबाड़ी के समुदायिक भवन में बड़े मात्रा में खान पान का आयोजन किया गया था। जिसकी जानकारी होने के बाद जिले के मुख्य चुनाव अधिकारी ने मौके पर पहुच कर आयोजन कार्यक्रम को बंद करते हुए तगड़ी हिदायत दी और पुरे स्थल को खाली कराया।
आगामी 20 नवंबर तक किसी भी आयोजन की लिखित अनुमति लेने की बात कही अन्यथा पुनःविर्ति होने पर क़ानूनी कार्यवाई करने की बात भी कही है।
राजेश महराज कार्यकारणी अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय समन्वयक भारतीय मजदुर संघ – हमारे संगठन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली और श्रधांजली समारोह के आयोजन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे इससे पहले कभी कोई आदेश की जानकारी नहीं थी। अगर ऐसी जानकारी होती तो आयोजन से पहले की कार्यक्रम की अनुमति ले लेते। उपस्थित अधिकारी के आदेश आयोजन को रोक दिया गया। जिसका पुनः आयोजन चुनाव की तारीख के बाद किया जाएगा।




