Advertisement Carousel

भाजपा और कांग्रेस में घमासान बाकी परेशान…

कोरिया / जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आम मतदाताओं को रिझाने के लिए अलग-अलग तरीके से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। बता दे की इस मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर देखी जा रही है और मुकाबला भी इन्ही दोनों के मध्य होना है। इनके अलावा मैदान में उतरे जोगी कांग्रेस से लखनलाल, जनता दल ुनाइटेड से डॉ एफ एन सागर ( लकड़ा ) और गोंडवाना से आदित्य डेविड प्रत्याशी को स्थानीय लोग वोट कटवा की संज्ञा से पुकारने भी लगे है। 

दरअसल, भाजपा के सिटिंग एमएलए, प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल और कांग्रेस के डॉ विनय जायसवाल लगातार चुनावी सभा और डोर टू डोर प्रचार कर रहे है। श्याम बिहारी जायसवाल को पार्टी ने दूसरी बार मौका दिया है। इस वजह से महोदय के खिलाफ इस बार विरोधी लहर भी देखने को मिल रही हैं।  ख़ैर भाजपा के प्रत्याशी इस बार अपने खिलाफ बने माहौल को नकारने की कोशिश में लगे हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अपने मतदाताओं को चेहरा बदलने का अपील करते हुए रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। 
छ0ग0 का यह दूसरा विधानसभा मनेन्द्रगढ़ काले हीरे की नगरी के नाम से जाना जाता है, जिसका एक बड़ा हिस्सा कोल बेल्ट में बसा हुआ है, एस0ई0सी0एल0 का यह बेल्ट शासन को रायल्टी के रूप में एक बड़ी राशि प्रदान करता है और एस0ई0सी0एल0 अपने कर्मचारियों को समस्त सुविधाये प्रदान करने की जिम्मेदारी लेती है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और मूलभूत जरूरतो शामिल है यही कारण है, कि जनप्रतिनिधियों को एक बड़ी आबादी के जिम्मेदारी को निभाने से छूट मिल जाती है और ये एैसे इलाके है जो शहर में शामिल है चूकि शहरी क्षेत्र की जनता जागरूक और समझदार है, इसलिएं जनप्रतिनिधियों को इन इलाकों से सबसे ज्यादा खतरा रहता है, परंतु एस0ई0सी0एल0 इनके जरूरतों को पूरा करने के लिएं संकल्पित है, इस वजह से उस तरह का विरोध नही हो पाता है, जैसा विकास को लेकर होंना चाहिएं और जनप्रतिनिधी यह समझ लेते है कि जनता उनके कार्यो से बहुत खुश है। क्षेत्र में जनप्रतिनिधी चाहे जो भी रहे हो क्षेत्र में समस्या बने रहना इस क्षेत्र की खासियत है वर्षो वर्ष कांग्रेस ने यहा राज किया था 2008 में पहली बार भाजपा से यहाँ दीपक पटेल और फिर 2013 में श्याम बिहारी जायसवाल ने यहाँ भाजपा की पारी को शुरुआत दिलाई और आगे बढ़ाया। 
इस विधानसभा चुनाव में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल  को यह यकीन है कि विकास एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बलबूते पर वह दुबारा जीतेगें और उन्होंने इन 5 वर्षो में क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराया है। तो वही कांग्रेस के विनय जायसवाल को विकास में खोट दिखाई पड़ रहा है। इन्होने कहा विकास सिर्फ उनके लोगो का हुआ है क्षेत्र में कई समस्याओं से जनता पीड़ित है। जिसे में चुनाव जितने पश्चात् पूरा करूँगा।  
सवा लाख मतदाता वाले इस विधानसभा का ज्यादातर हिस्सा कोयले से पहचान बनाने के बाद आज स्थायित्व के संकट को झेल रहा है। लगातार बंद होती खदानों के कारण लोगों का पलायन आज भी जारी है। चुनाव में खदाने खोलने, उद्योग लगाने और अस्पताल की बड़ी – बड़ी बात होती है पर उसके बाद ? 
error: Content is protected !!