00 सरकार में आते ही दारू बंद करेंगे
00 हमारी सरकार आने के 10 दिनों के भीतर होगा किसानों का कर्ज माफ
00 सभी को मिलेगा एक रूपये किलो चावल- खड़गे
00 मोदी सरकार देश के लिए खतरनाक, सभी संवैधानिक संस्थाओं की आजादी कर रही है खत्म
कोरिया / ऊपर शेरवानी अंदर परेशानी…. छत्तीसगढ़ की ये एसी सरकार है, छतीसगढ़ में हमारी सरकार आने के 10 दिनों के भीतर किसानो का न सिर्फ कर्ज माफ होगा बल्कि उन्हें बोनस भी दिया जायेगा । साथ ही सभी लोगो को एक रूपये किलो चावल दिया जायेगा ।
उपरोक्त बाते कांग्रेस के स्टार प्रचारक व लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने डोमनहिल में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही ।
श्री खड़गे ने यूपीए के कार्यकाल की जनकल्याणकारी कार्यो को गिनाते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने फ़ूड सिक्योरिटी बिल पास किया था जिसके तहत पुरे देश के सभी बीपीएल कार्डधारकों को प्रति परिवार तीन रुपये किलो चावल 35 किलो देने का प्रावधान किया गया । कांग्रेस की सरकार ने नरेगा योजना चालू करके देश के सभी बेरोजगारों को साल में 100 दिन अनिवार्य रूप से रोजगार देने का प्रवधान किया । इसी प्रकार कांग्रेस की सरकार ने राइट टू एजुकेशन का कानून बनाकर प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को फ्री में शिक्षा उपलब्ध कराई । लेकिन डॉ रमन सिंह की सरकार 4000 रिक्त शिक्षकों की भर्ती नही कर पा रही है और सरकारी स्कूलों को बंद करा रही है ।
श्री खड़गे ने आगे कहा कि भाजपा के 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी छतीसगढ़ हर क्षेत्र में पिछड़ा है । यहाँ साक्षरता का प्रतिशत सबसे कम है, प्रदेश की आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे है । इसे मोदी जी ने खुद स्वीकार किया है । यहां की सरकार घर घर जाकर शराब बेच सकती है लेकिन स्कुल नही चला सकती ।
श्री खड़गे ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह मृदुभाषी है लेकिन हेलीकाप्टर स्कैम, नान घोटाला उन्ही के करप्ट शासन की देन है । दूसरे प्रदेशों में आबकारी विभाग शराब बिक्री को नियंत्रित करती है । यहां विभाग खुद शराब बेंच रहा है ।
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए श्री खड़गे ने कहा कि पहले तो वे हर साल 2 करोड़ लोगो को रोजगार देने, विदेशों से काला धन लाने, लोगो के खाते में 15-15 लाख जमा करने की बात कहते है, फिर खुद ही कहते है कि यह तो एक जुमला था । देश की 250 माइन्स को इस सरकार ने बंद करके लोगो को उल्टा बेरोजगारी की और ढकेल दिया है ।
नोटबंदी पर तंज कसते हुए श्री खड़गे ने कहा कि चौकसी, माल्या, मोदी और चौरसिया बैंक लूटकर विदेश भाग गए । उनका ये सरकार कुछ नही कर सकी । नोटबंदी से केवल गरीब परेशान हुआ है ।
मोदी सरकार को देश के लिए खतरनाक बताते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं की आजादी को धीरे धीरे खत्म कर रही है । सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई, यूनिवर्सिटी सहित सभी संस्थाओं में सरकार के लोग इंटरफेयर कर रहे है । इस सरकार के कई मंत्री खुलेआम कह रहे है कि हम संविधान बदलने आये है । सभा के अंत में श्री खड़गे ने मोदी सरकार के कारनामो को एक शेर के जरिये बयान किया…
“मकतल में वो आते है खंजर बदल बदल के,
या रब मैं कहाँ से लाऊ अपना सर बदल बदल के”
