Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ सरकार बच्चे के मां के गर्भ से लेकर उसकी विवाह तक की योजनाएं चला रही है – डॉ रमन

कोरिया / के खोगापानी में एकता नगर मैदान में डॉ रमन सिंह भरत पुर विधानसभा में अपनी भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार में आए और चम्पा देवी पावले के लिए वोट और चौथी बार सरकार बनाने की बात जनता के सामने रखी ।
डॉ रमन सिंह ने अपने कहा कांग्रेस अब 1 रु चावल देने की घोषणा कर रही है ,यदि उसे एक रुपए किलो चावल देना होता ,तो 50 सालों तक कांग्रेस की सरकार थी तब क्यों नहीं दिया ,अब घोषणा पत्र में कांग्रेस कह रही है कि वह गरीबों को चावल देगी । लेकिन छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार 2007 से ही सभी गरीबों को चावल और चना दे रही है।
उक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कोरिया जिले के भरतपुर- सोनहत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खोंगापानी में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चंपादेवी पावले के पक्ष में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कह रहे थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि इस बार राजनांदगांव की बहनों ने उन्हें उनकी उम्र के बराबर मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया है। पिछली बार 35 हजार वोटों से चुनाव जीते थे ,इस बार वह राजनांदगांव से 65 हजार मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। आज दोपहर लगभग 2:00 बजे मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का हेलीकॉप्टर खोंगापानी के एकता नगर में उतरा। जहां स्वागत के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा उन्हें माताओं बहनों का भरपूर आशीर्वाद मिला यही वजह है कि उन्हें छत्तीसगढ़ के हित के लिए सोचने की ऊर्जा मिलती है इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार बच्चे के मां के गर्भ से लेकर उसकी विवाह तक की योजनाएं चला रही है। आज किसी माता पिता को उनके बच्चों की चिंता करने की जरूरत नहीं है ।पढ़ाई लिखाई से लेकर, प्रमुख संसाधन उपलब्ध कराने व उन्हें रोजगार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार ने उठा रखी है। उन्होंने जनता जनार्दन से अपील की कि वह भरतपुर सोनहत की प्रत्याशी चंपा देवी पावले को चुनाव जीता कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की लगातार चौथी बार सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता ,भरतपुर सोनहत प्रत्याशी श्रीमती चंपा देवी पावले ,योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा पूर्व विधायक दीपक पटेल उपस्थित रहे
error: Content is protected !!