12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में FIR, माध्यमिक शिक्षा मंडल की शिकायत पर पुलिस ने की FIR

Business concept.


रायपुर।
छत्तीसगढ़ में 12वीं कक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मामले में छात्र संगठन एनएसयूआई ने पहले ही हिंदी पेपर लीक होने का दावा किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 की धारा 4, 5 और 10 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस के मुताबिक प्रश्नपत्र लीक करने वाले मुख्य सरगना, व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साइबर सेल और विशेष जांच टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!