राजधानी रायपुर के मौदहापारा क्षेत्र में चाकूबाज़ी और पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों गुटों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार चाकूबाजी मामले में रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, अभय रक्सेल और लोकेश रक्सेल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पत्थरबाजी मामले में आमिर अहमद, मोहम्मद अनस खान, मोहम्मद मुशीर खान, अब्दुल समीर, मोहम्मद फाजिल और शेख सिकंदर को पकड़ा गया।
इसके अलावा हथियार लहराने के मामले में लोकेश रक्सेल, मयंक सोनी और पिंटू ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दर्जनभर चाकू, तलवार और अन्य धारदार हथियार जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
