Advertisement Carousel

हजरत सैय्यद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स 16 मई से


रायपुर। हजरत सैय्यद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह, जिनकी मजार तीन मजार नलघर चौक, छोटापारा नाके पर स्थित है, का सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष भी 16 मई से 18 मई तक बड़े अदब और अकीदत के साथ मनाया जाएगा।

उर्स कमेटी और दरगाह के खादिम जनाब शेख रहीम भाई, जनाब शेख शमीम भाई और निजाम भाई ने बताया कि 16 मई, जुमा के दिन नमाज-ए-जुहर के बाद शाही संदल और चादर का जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर में गश्त करने के बाद दरगाह पर पहुँचेगा। वहाँ नमाज-ए-असर के बाद चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद दुआएं और तबर्रुक तकसीम किया जाएगा। रात को नमाज-ए-ईशा के बाद उलमाओं की तकरीर होगी।

17 मई को नमाज-ए-मगरीब के बाद दरबारी कव्वाल अपनी पेशकश देंगे। 18 मई को सुबह 10 बजे कुल शरीफ की फातिहा पढ़ी जाएगी और उसके बाद आम लंगर का आयोजन होगा।

तीनों दिन तकरीर, नात शरीफ और दीनी महफिलों का सिलसिला जारी रहेगा। खादिमे आस्ताना और उर्स कमेटी ने सभी अकीदतमंदों से उर्स में शिरकत कर फयज़ याब होने की अपील की है।


error: Content is protected !!