Advertisement Carousel

हाथियों के सामने पटाखा फोड़ने वाले युवक को हाथियों ने कुचल कर मार डाला, दहशत में ग्रामीण

कोरिया / खेत में विचरण कर रहे हाथियों को पटाखा फोड़ कर भगाना महंगा पड़ जायेगा ये शायद मृतक
देव कुमार ने नही सोचा होगा। यही वजह रहा कि हाथियों ने उसे कुचल कर बड़ी बेहरमी से मार डाला।

बता दे कि ग्राम पंचायत सालबा के ग्राम मेको में अरहर के खेत मे हाथियो का दल फसल खाने लगा और ग्रामीण पटाखा फोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसमे तीन हाथियों ने ग्रामीण युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला कोरिया जिले के वन मंडल बैकुंठपुर के वन क्षेत्र बैकुंठपुर का है। हालांकि घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सालबा के ग्राम मेको में रविवार रात 1:00 बजे 11 हाथियों का झुंड पहुंचा। यहां खेत में लगे धान की फसल को 8 हाथियों के झुंड खाने लगे। इनमें से तीन हाथी मृतक देव कुमार की बाड़ी में जाकर अरहर की फसल को खाने लगे। देव कुमार ने जब हाथियों की आवाज सुनी तो उसने उन्‍हें भगाने के लिए पटाखा फोड़ा। थोड़ी देर बाद जब कोई आवाज नहीं आई तो देव ने सोचा कि हाथी चले गए है। थोड़ी देर बाद देव कुमार बाड़ी में गया तो वहां पहले से मौजूद तीनों हाथियों ने उसे घेर लिया। हाथियों से घिरे देव खुद को बचाने के लिए कुछ कर पाता कि हाथियों ने उसे कुचल – कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

error: Content is protected !!