Advertisement Carousel

VIDEO – भाजपा प्रत्याशी ने कहा था, पुलिस को उल्टा लटका दूंगा, अब नोटिस जारी…

सरगुजा / सीतापुर विधानसभा के रिटर्निग अधिकारी नम्रता गांधी ने भाजपा प्रत्याशी को नोटिस कर पिछले 23 नवम्बर को पुलिस को उल्टा लटकाने के संबंध में हुए वायरल वीडियो पर दो दिवस के अंदर जवाब भी मांगा है।

विधानसभा आम निर्वाचन 2018 के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी नम्रता गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल राम को नोटिस जारी करते हुए दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी नोटिस में गोपाल राम से पूछा गया है कि क्यों ना आपके विरूद्ध निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाए।

गौरतलब है कि 23 नवम्बर 2018 को पुलिस को उल्टा लटकाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड हुआ है, जिसमें गोपाल राम द्वारा पुलिस को उल्टा लटकाने की धमकी दी गई है।

ये है जारी नोटिस —- 

 

error: Content is protected !!