Advertisement Carousel

क्रिकेट सट्टा के मास्टरमाइंड पर सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीप सिन्हा गिरफ्तार


सरगुजा पुलिस ने क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे मास्टरमाइंड दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दीप सिन्हा को जिला सत्र न्यायालय द्वारा पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।


पुलिस ने उसे पुणे एयरपोर्ट के बाहर से धरदबोचा। आरोपी स्काईएक्सचेंज सट्टा ऐप के माध्यम से देशभर में सट्टे का अवैध कारोबार संचालित करता था। वह विभिन्न राज्यों में बैठे सटोरियों को मास्टर आईडी उपलब्ध कराकर नेटवर्क चला रहा था।


जांच में सामने आया है कि करीब 300 फर्जी खाताधारकों के खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन सट्टा कारोबार में किया गया। इस मामले में पहले ही कई आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।


सरगुजा रेंज आईजी के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

error: Content is protected !!