Advertisement Carousel

BJP युवा मोर्चा के नेता की चाकू मार कर हुई हत्या

लखनऊ / एजेंसी – शहर के महानगर इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता की चाकू मार कर कथित रूप से हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि प्रत्यूष मणि त्रिपाठी (40) की कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार देर रात चाकू घोप कर हत्या कर दी।
रात में पुलिस को किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। टीम ने तुरंत उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!