चिरमिरी / छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई जिला इकाई का गठन के पश्चात ही कोरिया जिले के सभी 5 ब्लॉक में नए कार्यकारणी के गठन की परिक्रिया प्रारंभ हो चूंकि है।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी के आदेश का पालन करते हुए जिला अध्यक्ष मृतुन्जय चतुर्वेदी के दिशा निर्देश पर विगत दिन चिरमिरी खड़गवां ब्लाक की बैठक नगर निगम चिरमिरी के गेस्ट हाउस में की गई। ब्लाक इकाई की बैठक में जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी, राष्ट्रीय पार्षद भारत मिश्रा, संभाग अध्यक्ष श्री राम बरनवाल, प्रदेश सचिव विनोद शर्मा, जिला महासचिव जगजीत सिंह ग्रेवाल, जिला कार्यकारणी अध्यक्ष विनीत जायसवाल सहित वरिष्ठ सदस्यों के मध्य चिरमिरी खड़गवां ब्लॉक अध्यक्ष के लिए दुलाल डे के नाम सामने आने पर वहां उपस्थित सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। वही सर्वसम्मति से दुलाल डे को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चिरमिरी-खड़गवां नियुक्त किया गया। साथ ही बैठक में जिलाध्यक्ष ने एक सप्ताह के अंदर ब्लॉक इकाई का गठन करने का आदेश दिया। वही जिलाध्यक्ष का आदेश का पालन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष दुलाल डे ने अपने कार्यकारणी की गठन करते हुए जिलाध्यक्ष की सहमति से कार्यकारणी की घोषणा कर दी हैं।
अध्यक्ष दुलाल डे, कार्यकारी अध्यक्ष रामाराव, महासचिव विनोद पाण्डे, उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री अभिजीत मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सन्दीप सोनवानी, सचिव सुमन्त गांगुली, सहसचिव अंकुश गुप्ता, सम्मानित सदस्यगण रतन जैन, श्रीमती आर0वर्मा, रमन सिंह, महेन्द्र सिंह सोलंकी, श्रीपत राय, उज्ज्वल चक्रवर्ती, कुलदीप सलूजा ए0बी0सिद्दीकी, सदस्य मो0इल्यास, अमित पाण्डे, पीयूष ताम्रकार, बाला राव, शिवशम्भु, दामोदर मानिकपुरी, चन्द्रकान्त गढ़वाल, आलोक बरवा, नियाज अली हैै।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सम्मानित सदस्यों ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारणी इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
