कोरबा लोकसभा सीट के सांसद बंसीलाल महतो से हमने कई चुनावी विषयों पर सीधे चर्चा की उनका साफ़ कहना था की पार्टी का जो भी फैसला लेगी वो सर्वमान्य होगा। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ चरण दास महंत पर जमकर बरसते हुए कहा उन्होंने कुछ विकास नहीं किया था। वो चार गाड़ियों में आते थे एक गाड़ी में विषेश प्रकार के लोग दूसरी गाड़ी में दूसरे प्रकार के लोग तीसरी में तीसरे प्रकार के लोग आते थे और ये आरोप नहीं सत्यता है। उन्होंने सिर्फ मेंड्रा में मंदिर बनवाने के अलावा क्या किया है। पार्टी व मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने अंत में कहा की कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा का ही सांसद जीतेगा महंत रहे तो उनकी पत्नी रहे तो चाहे जोगी जी चुनाव लड़े तो, जीत भाजपा के उम्मीदवार की ही होगी।
VIDEO – यहाँ से भाजपा का ही सांसद जीतेगा महंत रहे, उनकी पत्नी रहे, चाहे जोगी जी लड़े तो, जीत भाजपा के उम्मीदवार की ही होगी – सांसद बंसीलाल महतो
00 पुरे प्रदेश में विचित्र हवा चली, धोखे से हमलोग चुनाव हारे, जनता ने हमें चुनाव नहीं हराया ..
कोरिया / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बीजेपी ने बड़े फैसले के संकेत दिए हैं। सभी 11 सीटों पर नए चेहरे उतारने के ऐलान के बाद पूरी पार्टी में दिल्ली से रायपुर, बस्तर और जशपुर, सरगुजा, कोरबा से लेकर दुर्ग और राजनांदगांव तक सियासत गर्म हो गई। फिलहाल प्रदेश की 11 में से दस सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा में भूचाल की स्थिति बनती नजर आ रही है। मौजूदा सभी दस सांसदों का टिकट काटने की खबर के बाद सांसद सकते में दिखाई पड़ रहे हैं।
